फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   CG Election 2023 PM Modi big announcement poor will get free ration for five more years

CG Election 2023: पीएम मोदी का बड़ा एलान, पांच साल और मिलेगा गरीबों को मुफ्त राशन, कांग्रेस के लिए कही ये बात

Sat, 04 Nov 2023 05:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 04 Nov 2023 05:35 PM IST
सार

दुर्ग की जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा मैंने निश्चय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को भाजपा सरकार अब अगले पांच साल के लिए और बढ़ाएगी।

विज्ञापन
CG Election 2023 PM Modi big announcement  poor will get free ration for five more years
पीएम नरेन्द्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान को लेकर प्रचार अंतिम दौर में चल रहा है। प्रदेश में सियासी पारा सातवें आसमान पर है। पीएम मोदी ने दुर्ग में जनसभा को संबोधित करते हुए एक बड़ा एलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि मुफ्त में गरीबों को मिलने वाले राशन की योजना पांच साल के लिए और बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने तय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन वाली योजना को बीजेपी सरकार अब अगले पांच साल के लिए और बढ़ायेगी। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दो दिन पहले ही बहुत बड़ी रेड पड़ी। इस रेड में मालूम चला कि कांग्रेस के नेता लूट के पैसे से अपना घर भर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा है। यहां की सरकार ने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा। 

विज्ञापन

 

कांग्रेस ने गरीब को धोखे के सिवाय कभी कुछ नहीं दिया-  पीएम 

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पीएम नरेंद्र मोदी लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि वह मुफ्त राशन योजना को आने वाले पांच साल के लिए बढ़ाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस ने गरीब को धोखे के सिवाय कभी कुछ नहीं दिया। कांग्रेस गरीब की कभी कद्र नहीं करती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस गरीबों की कभी कद्र नहीं करती- पीएम 
दुर्ग की जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा मैंने निश्चय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को भाजपा सरकार अब अगले पांच साल के लिए और बढ़ाएगी। पीएम ने आगे कहा कि आपका ये प्यार और आशीर्वाद मुझे हमेशा पवित्र निर्णय करने की ताकत देता है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीब को धोखे के सिवाय कभी कुछ नहीं दिया कांग्रेस गरीब की कभी कद्र नहीं करती। इसलिए जब तक कांग्रेस केंद्र सरकार में रही वो गरीबों के हक का पैसा लूटकर खाती रही अपने नेताओं की तिजोरी में भरती रही। 

विज्ञापन

'ये लोग मोदी को दिन-रात गालियां देते हैं'
पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग मोदी को दिन-रात गालियां देते हैं। लेकिन यहां के मुख्यमंत्री अब देश के सुरक्षा बलों और जांच एजेंसियों को भी गाली देने लगे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ के अपने भाइयों-बहनों से कहूंगा कि ये मोदी है, गालियों से डरता नहीं है। भ्रष्टाचारियों का हिसाब करने के लिए ही तो आपने मोदी को दिल्ली भेजा है। जिन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीब को लूटा है, उस पर कार्रवाई होकर रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed