{"_id":"6631a6b90f45280cf309be15","slug":"ceo-of-durg-cooperative-bank-suspended-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: दुर्ग सहकारी बैंक के सीईओ निलंबित, चुनाव में एक पार्टी के लिए काम करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: दुर्ग सहकारी बैंक के सीईओ निलंबित, चुनाव में एक पार्टी के लिए काम करने का आरोप
Wed, 01 May 2024 07:49 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 01 May 2024 07:49 AM IST
सार
दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र कुमार जोशी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Durg News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र कुमार जोशी को निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध संचालक ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग के जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र कुमार जोशी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 5 के उल्लंघन पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
जोशी के खिलाफ चुनाव के दौरान एक पार्टी विशेष के पक्ष में काम करने की शिकायत की गई थी। शिकायत पर दुर्ग कलेक्टर द्वारा इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय जिला स्तरीय जांच समिति गठित की गई। जांच में शिकायत सही पाई गई। आरोप है कि जिला सहकारी बैंक के सीईओ जोशी के द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान एक चुनावी पार्टी के लिए काम किया गया।
विज्ञापन