फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Builder and film director Manoj Rajput arrested in Harassment case in Durg

Durg: दुष्कर्म के मामले में बिल्डर और फिल्म डायरेक्टर मनोज राजपूत गिरफ्तार, 12 साल तक बनाया हवस का शिकार

Fri, 23 Feb 2024 06:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 23 Feb 2024 06:51 PM IST
सार

एक मशहूर बिल्डर और छत्तीसगढी फिल्मों के अभिनेता निर्माता मनोज राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को का मामला जीआरपी भिलाई-3 थाने में दर्ज हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मनोज राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Builder and film director Manoj Rajput arrested in Harassment case in Durg
दुष्कर्म के मामले में बिल्डर और फिल्म डायरेक्टर मनोज राजपूत गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक मशहूर बिल्डर और छत्तीसगढी फिल्मों के अभिनेता निर्माता मनोज राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को का मामला जीआरपी भिलाई-3 थाने में दर्ज हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मनोज राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने ही रिश्तेदार की एक नाबालिग लड़की से 12 साल तक शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा। भरोसे और विश्वास के रिश्ते को आरोपी ने तार- तार कर दिया है। जीआरपी भिलाई तीन दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन

 

आपको बता दें कि मनोज राजपूत जो कि बिल्डर, छग फ़िल्म निर्माता और अभिनेता है उसने छत्तीसगढ़ी फिल्म में लीड रोल किया था। इसके आलावा आरोपी मनोज ने गांव के जीरो शहर मा हीरो फिल्म में बतौर अभिनेता काम भी किया है। 29 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मनोज राजपूत पिछले 12 वर्षों से शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा लेकिन अब शादी करने की बात से इनकार कर दिया। मनोज राजपूत के मुकर जाने के बाद पीड़िता ने भिलाई जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की रिपोर्ट पर जीआरपी थाना भिलाई तीन ने आरोपी का मुलायजा भी करवाया गया है। आरोपी इसके पहले भी जमीन की धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा काट चुका है।

विज्ञापन

 

जीआरपी प्रभारी राजकुमार बोर्झा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा पॉक्सो एक्ट भी दर्ज किया है। आरोपी मनोज राजपूत ने जब पहली बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था तब वह नाबालिग थी और 2012 से आरोपी मनोज राजपूत पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म करते रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed