फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   bsp accident; four workers scroched in oil fire at Bhilai Steel Plant in chhattisgarh durg

भिलाई स्टील प्लांट में हादसा: हॉट मैटल छिटकने से ऑयल में लगी आग, चपेट में आकर चार कर्मचारी झुलसे, दो गंभीर

Tue, 25 Apr 2023 06:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Apr 2023 06:56 PM IST
सार

पिघलता हुआ हॉट मैटल छिटका और आसपास फैले ऑयल पर गिरा। इसके चलते ऑयल में आग पकड़ ली और वहां काम कर रहे मजूदरों को अपनी चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन
bsp accident; four workers scroched in oil fire at Bhilai Steel Plant in chhattisgarh durg
भिलाई स्टील प्लांट हादसे में झुलसे मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित भिलाई स्टील प्लांट में (BSP) मंगलवार को फिर हादसा हो गया। हॉट मैटल छिटकने से वहां पड़े ऑयल में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर चार कर्मचारी झुलस गए। हादसे के बाद सभी को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। चारों कर्मचारी ठेका श्रमिक हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हादसा एसएमएस-2 में हुआ है। यहां पर ठेका श्रमिक काम कर रहे थे। इसी दौरान शाम को अचानक पिघलता हुआ हॉट मैटल छिटका और आसपास फैले ऑयल पर गिरा। इसके चलते ऑयल में आग पकड़ ली और वहां काम कर रहे मजूदरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। 
विज्ञापन




हादसे की सूचना पर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल कर्मचारियों को एंबुलेंस से मदद से बीएसपी के मेन अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां उनकी हालत देखकर सेक्टर-9 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में श्रमिक रमेश मौर्य, राजू तांडी, अमित सिंह और  रंजीत सिंह शामिल हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed