{"_id":"649c1e2c37d01a92db0cd9fb","slug":"bridge-being-built-at-16-40-crores-was-washed-away-in-the-first-rain-in-durg-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: पहली बारिश में बह गया 16.40 करोड़ की लागत से बन रहा पुल, दुर्ग में हो रहा था निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: पहली बारिश में बह गया 16.40 करोड़ की लागत से बन रहा पुल, दुर्ग में हो रहा था निर्माण
Wed, 28 Jun 2023 05:19 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 28 Jun 2023 05:19 PM IST
सार
पुल का निर्माण कार्य 11 नंबर 2020 को शुरू हुआ था। 16 महीने यानी की 11 अप्रैल 2022 को इसकी निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी भी काम जारी था। पुल निर्माण कंपनी अमर इंफ्रास्ट्रक्चर से अनुबंध हो रहा था।
विज्ञापन
नदी में बह गया निर्माणाधीन पुल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में धमधा ब्लाक के संगनी घाट में बन रहा पुल पहली ही बारिश में बुधवार को बह गया। इस पुल का निर्माण 16.40 करोड़ की लागत से किया जा रहा था। शिवनाथ नदी का जल स्तर बढ़ने पर स्थानीय लोग देखने के लिए गए थे। इसी दौरान पुल ताश के पत्तों की तरह नदी में समा गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि घटिया निर्माण के चलते पुल गिरा है।
विज्ञापन
संगनी घाट पर 400 मीटर लंबा पुल सिल्ली और ननकट्टी को जोड़ने के लिया बनाया जा रहा है। इस संगनी घाट को त्रिवेणी संगम के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर शिवनाथ नदी, आमनेर नदी और संगनी नाला एक साथ मिलते है। पुल का निर्माण कार्य 11 नंबर 2020 को शुरू हुआ था। 16 महीने यानी की 11 अप्रैल 2022 को इसकी निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी भी काम जारी था। पुल निर्माण कंपनी अमर इंफ्रास्ट्रक्चर से अनुबंध हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुल से जुड़े तथ्य
- निर्माण का नाम - सगनी घाट सिल्ली मार्ग में शिवनाथ नदी उच्च स्तरीय पहुंच मार्ग
- लागत - 11.96 करोड़
- स्वीकृत राशि - 16.40 करोड़
- अनुबंध - वित्तीय वर्ष 2020-21
- अनुबंधक का नाम - अमर इंफ्रा इंस्ट्रक्चर
- कार्य शुरू करने का समय - 11 नवंबर 2020
- कार्य पूरा करने का समय - 11 अप्रैल 2022 (16 माह)
- पुल की लंबाई - 400 मीटर