{"_id":"688441499315235aee097ea8","slug":"bjp-leader-misbehaved-with-sdm-police-arrested-three-accused-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg Crime News: भाजपा नेता ने एसडीएम से किया दुर्व्यव्हार, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg Crime News: भाजपा नेता ने एसडीएम से किया दुर्व्यव्हार, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sat, 26 Jul 2025 08:15 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 26 Jul 2025 08:15 AM IST
सार
भिलाई के छावनी एसडीएम छावनी हितेश पिस्दा की गाड़ी भाजयुमो नेता राकेश यादव की कार से टकरा गई। इसी बात को लेकर राकेश ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर एसडीएम से दुर्व्यव्हार किया।
विज्ञापन
Durg Crime
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के नेता की दबंगई देखने को मिली है। भिलाई के छावनी एसडीएम छावनी हितेश पिस्दा की गाड़ी भाजयुमो नेता राकेश यादव की कार से टकरा गई। इसी बात को लेकर राकेश ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर एसडीएम से गाली-गलौज ,अभद्रता और धक्का मुक्की की घटना को अंजाम दिया गया है। एसडीएम ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी अलेक्जेंडर किरो ने बताया कि एसडीएम भिलाई छावनी हितेश पिस्दा प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए ऑब्जर्वर सूची लेने जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी पोटिया चौक पहुंची। उसी दौरान विद्युत नगर निवासी भाजयुमो नेता राकेश यादव अपनी कार से राजनांदगांव की ओर से आ रहा था। गाड़ी में उसके अलावा विद्युत नगर निवासी विपिन चावड़ा और कसारीडीह निवासी मनोज कुमार बैठे थे। पोटिया चौक पर एसडीएम का वाहन राकेश की गाड़ी से टकरा गया। इस पर अक्रोशित होकर राकेश ने अपने दोनों साथियों के साथ एसडीएम से दुर्व्यव्हार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एसडीएम की गाड़ी पर पदनाम होने के बाद भी भाजयुमो नेता ने एसडीएम से गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी। जिसके बाद एसडीएम ने मामले की शिकायत पद्मनाभपुर पुलिस थाना में की। पुलिस ने एसडीएम की शिकायत के आधार पर तीनो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन