Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Bhilai: SAIL Cancels JM-2026 Promotion Exam After Vigilance Report Confirms Irregularities

भिलाई: सेल में पदोन्नति परीक्षा रद्द, धांधली की पुष्टि के बाद बड़ा फैसला,केवल पुराने अभ्यर्थी दे सकेंगे एग्जाम

Sat, 14 Nov 2026 12:26 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 14 Nov 2026 12:26 PM IST
सार

सेल ने गैर-कार्यकारी से कार्यकारी कैडर में पदोन्नति के लिए 5 जुलाई को आयोजित जेएम-2026 कंप्यूटर आधारित परीक्षा निरस्त कर दी है। सतर्कता विभाग की जांच रिपोर्ट में अनियमितताओं की पुष्टि के बाद यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन
Bhilai: SAIL Cancels JM-2026 Promotion Exam After Vigilance Report Confirms Irregularities
सेल ने रद्द की पदोन्नति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने गैर-कार्यकारी से कार्यकारी (जेएम-2026) कैडर में पदोन्नति के लिए 5 जुलाई  को आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा को पूरी तरह रद्द कर दिया है। देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में गड़बड़ियों और धांधली की शिकायतें मिलने के बाद प्रबंधन ने यह बड़ा कदम उठाया है। कॉरपोरेट कार्यालय ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए परीक्षा को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का आधिकारिक आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


सतर्कता विभाग की रिपोर्ट के बाद फैसला
ऑनलाइन परीक्षा होने के तुरंत बाद ही कई केंद्रों पर अनियमितताओं और धांधली के गंभीर आरोप लगे थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सतर्कता विभाग और एक विशेष जांच समिति ने पूरे मामले की गहन जांच की। जांच के बाद दोनों समितियों ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट प्रबंधन को सौंपी। सतर्कता विभाग की रिपोर्ट में धांधली की पुष्टि होने के बाद प्रबंधन के पास परीक्षा निरस्त करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा था। इस फैसले से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों में गहरी निराशा छा गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीजी: ठग टंडन ने आईपीएस अधिकारियों को भी ठगा, आईएएस बनकर ठेकेदारों को करता था फोन, एक सप्ताह में 6 मामले दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनर्परीक्षा के लिए नए पात्रता नियमसेल प्रबंधन ने आगामी पुनर्परीक्षा की पात्रता को लेकर भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। प्रबंधन के नए आदेश के अनुसार होने वाली नई परीक्षा में केवल वही कर्मचारी शामिल हो पाएंगे जिन्होंने 5 जुलाई 2026 को हुई परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को अन्य सभी आवश्यक पात्रता शर्तों को भी पूरा करना अनिवार्य होगा। प्रबंधन के इस नियम का सीधा असर उन पात्र कर्मचारियों पर पड़ेगा जो किन्हीं कारणों से 5 जुलाई की परीक्षा में भाग नहीं ले सके थे। वे सभी कर्मचारी अब इस नई परीक्षा की प्रक्रिया से बाहर हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed