फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Bhilai police caught three thieves while stealing inside ATM

Bhilai: चोर अंदर एटीएम काट रहे थे, बाहर पुलिस उनका इंतजार कर रही थी, फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार हुए तीन शातिर

Wed, 22 Mar 2023 12:08 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: अभिषेक वर्मा Updated Wed, 22 Mar 2023 12:08 PM IST
सार

भिलाई के नेशनल हादवे पवर चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एटीएम के अंदर चोर गैस कटर के जरिए मशीन को काटने में जुटे थे। इसी दौरान बाहर पुलिस आ गई और घेरकर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Bhilai police caught three thieves while stealing inside ATM
एटीएम के अंदर चोरी करते भिलाई पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा। - फोटो : संवाद

विस्तार

भिलाई कुम्हारी पुलिस ने नेशनल हाइवे के किनारे स्थित कपड़ा मार्केट के पास एचडीएफसी बैंक एटीएम काटकर चोरी कर रहे अंतर्राज्जीय गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं सभी आरोपी मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उनके पास से एक मोटर साइकिल, गैस कटर समेत अन्य सामान बरामद किया है। 

विज्ञापन


कुम्हारी थाना प्रभारी सुधांशु बघेल ने बताया कि पेट्रोलिंग टीम देर रात गश्त कर रही थी। 21-22 मार्च की बीती रात करीब 3 बजे के आसपास पेट्रोलिंग टीम ने देखा कि एचडीएफसी बैंक के एटीएम का शटर नीचे से खुला हुआ है शक होने पर सिपाहियों ने नजदीक जाकर देखा तो एटीएम के पास एक बाइक खड़ी थी और अंदर कुछ लोगों के होने की आहट आई। इस दौरान एटीएम से सायरन बजने की आवाज आने लगी। पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत एटीएम की घेराबंदी की। जिससे आरोपी भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए। पकड़े गए आरोपी एटीएम मशीन को गैस कटर की मदद से काट रहे थे। एटीएम मशीन में करीब 11 लाख रुपये कैश था। जिसे पुलिस ने आरोपियों के पास से रिकवर कर लिया।

विज्ञापन

टीम को आईजी ने की नगद इनाम देने की घोषणा

कुम्हारी थाना प्रभारी सुधांशु बघेल और उनकी टीम को  कार्रवाई को देखते हुए आईजी आनंद छाबड़ा ने 10 हजार नगद राशि देने की घोषणा की है। कुम्हारी पुलिस ने इस बड़ी वारदात होने से पहले तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में क्राइम ब्रांच तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। संभावना जताई जा रही कि एक बड़ा खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed