फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Bhilai police arrested three miscreants who entered the house and looted

Bhilai News: भिलाई पुलिस ने घर में घुसकर लूटपाट करने वाले तीन बदमाश दबोचे, तीन की तलाश जारी

Sun, 22 Jan 2023 12:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Jan 2023 12:10 PM IST
विज्ञापन
Bhilai police arrested three miscreants who entered the house and looted
पुलिस ने तीन बदमाश गिरफ्तार किए - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के भिलाई के नेवई थाना इलाके में एक महिला के घर में घुसकर उसके बच्चे के पर धारदार हथियार रखकर डकैती करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन अन्य आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बाइक समेत नगदी बरामद की है।
विज्ञापन


नेवई टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि छह आरोपियों ने मिलकर निलोफर किराना स्टोर नेवई की रहने वाली नरगिस खान (37) के घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। घटना 10 जनवरी सुबह छह बजे की है। जब छह बदमाश अचानक घर में आए और जान से मारने की धमकी देने लगे।  उनके हाथों में चाकू व अन्य धारदार हथियार थे। 
विज्ञापन


आरोपियों ने कहा कि उसके पति की वजह से वो लोग जेल गए हैं। उन्होंने रुपये मांगे और नहीं देने पर मारपीट की थी। उसके बच्चे के गले पर चाकू लगा दिया था। इससे नरगिस डर गई। आरोपियों ने घर का एक- एक सामान चेक किया। इस दौरान वो लोग आलमारी में रखे 8 हजार रुपए नगद, एक जोड़ी चांदी की पायल और कुछ अन्य सामान अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग शराब भट्टी के पास बैठकर शराब पी रहे हैं और नेवई भाठा में चोरी की बात कर रहे हैं। उनके बीच रकम के बंटवारे को लेकर झगड़ा हो रहा है। इस पर पुलिस पहुंची और वार्ड 12 धनोरा निवासी राज कुमार साहू, जवाहर नगर अटल आवास वैशालीनगर निवासी वीरेन्द्र चंदेल उर्फ दादू और सेक्टर 10 निवासी व्यंकटेश्वर राव उर्फ वेंकट को हिरासत में लिया गया।


आरोपियों ने पूछताछ में डकैती की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।पुलिस ने इस घटना में फरार तीन आरोपी इमरान खान, राकेश सिंह और रफीक की पतासाजी में जुटी है। वारदात में शामिल राकेश सिंह और इमरान ने वैशाली नगर में भी एक घर में घुसकर बच्चे पर चाकू आड़ कर नगदी रकम और सोने की चैन डकैती की घटना को अंजाम दिया था। जिसे वैशाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, लेकिन दोनों पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गए थे। एक आरोपी राकेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed