{"_id":"63c259547751ef1f0b524f98","slug":"auto-driver-looted-cancer-patient-elderly-in-chhattisgarh-bhilai-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर मरीज बुजुर्ग से लूट: इलाज के लिए जा रहा था अस्पताल, रास्ते में ऑटो चालक रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर मरीज बुजुर्ग से लूट: इलाज के लिए जा रहा था अस्पताल, रास्ते में ऑटो चालक रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकला
Sat, 14 Jan 2023 12:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:57 PM IST
सार
थोड़ा आगे जाकर बुजुर्ग को उतरने के लिए कहा। फिर उनका मोबाइल और रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकला। बुजुर्ग ने शोर मचाया, पर ऑटो चालक आंखों से ओझल हो चुका था। इसके बाद बुजुर्ग किसी तरह से थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
विस्तार
छत्तीसगढ़ के भिलाई में कैंसर के एक बुजुर्ग मरीज को ऑटो चालक ने लूट लिया। बुजुर्ग इलाज के लिए राजनांदगांव से पहुंचा था। ऑटो से अस्पताल जाने के दौरान रास्त में चालक ने बुजुर्ग को उतार दिया और उनका रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकला। बैग में करीब 35 हजार रुपये थे। बुजुर्ग ने ऑटो का नंबर नोट कर लिया। इसके बाद वह थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। मामला पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव की पूनम कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह (68) कैंसर के मरीज हैं। वह भिलाई के नेहरू नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराने के लिए आए थे। दुर्ग बस स्टैंड पर उतरकर सुरेंद्र सिंह ने ऑटो ली और अस्पताल जाने के लिए निकल पड़े। इस दौरान बुजुर्ग के पास बैग में 35 हजार रुपये थे। रास्ते में वाईसेप ब्रिज के पास ट्रैफिक प्वाइंट से ऑटो चालक मुड़ गया और दुर्ग की ओर लौटने लगा।
विज्ञापन
यह देखकर बुजुर्ग ने कहा कि उन्हें भिलाई जाना है, लेकिन ऑटो चालक ने मना कर दिया। थोड़ा आगे जाकर बुजुर्ग को उतरने के लिए कहा। फिर उनका मोबाइल और रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकला। बुजुर्ग ने शोर मचाया, पर ऑटो चालक आंखों से ओझल हो चुका था। इसके बाद बुजुर्ग किसी तरह से थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ऑटो के नंबर के आधार पर चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन