फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Assistant professor hanged himself after his girlfriend refused to marry him in Durg

Durg: प्रेमिका के शादी से मना करने पर असिस्टेंट प्रोफेसर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट पर और क्या लिखा पढ़ें

Sun, 21 Apr 2024 02:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 21 Apr 2024 02:45 PM IST
सार

दुर्ग के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में बीती रात रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज (आर 1) के असिस्टेंट प्रोफेसर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद किया है। 

विज्ञापन
Assistant professor hanged himself after his girlfriend refused to marry him in Durg
असिस्टेंट प्रोफेसर ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में बीती रात रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज (आर 1) के असिस्टेंट प्रोफेसर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें मृतक मनीष शर्मा ने लिखा था कि वो एक लड़की से प्यार करता था उससे शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की ने किसी कारणवश शादी से मना कर दिया तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 

वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि मनीष शर्मा (32 वर्ष ) आदिवासी भवन के पास रामनगर का रहने वाला था। रुंगटा (आर-1) कॉलेज में करीब डेढ़ साल से असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कंप्यूटर पढ़ाता था। शनिवार को मनीष ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ खाना खाया। इसके बाद अपने कमरे में चला गया। 

विज्ञापन

 

सुबह करीब 6 बजे उसके चाचा मॉर्निंग वाक के लिए निकले तो मनीष के कमरे की लाइट जल रही थी। उन्होंने उसे आवाज दी तो कोई जवाब नहीं आया। मॉर्निंग वाक करके जब उसके चाचा वापस आए तो उन्होंने उसे दोबारा आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई जबाब नहीं आया। इस पर कमरे में उसे देखने पहुंचे तो देखा उसकी लाश फंदे पर लटकी हुई थी। इसके बाद उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed