फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Amit Shah Durg Visit: Home Minister Amit Shah met Padma Shri singer Usha Barle in Durg

Amit Shah Durg Visit: शाह की पद्मश्री गायिका उषा बारले से मुलाकात, 20 मिनट चर्चा; भाजपा बना सकती है उम्मीदवार

Thu, 22 Jun 2023 05:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 22 Jun 2023 05:07 PM IST
सार

Amit Shah Durg Visit: राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा है कि उषा बारले को भाजपा विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है। ऐसे में उन्हें अहिवारा या फिर पाटन से टिकट दिया जा सकता है। पाटन फिलहाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभा क्षेत्र है। 

विज्ञापन
Amit Shah Durg Visit: Home Minister Amit Shah met Padma Shri singer Usha Barle in Durg
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पद्मश्री उषा बारले से मुलाकात की। - फोटो : ami

विस्तार

छत्तीसगढ़ दौरे पर गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले से मुलाकात की। दुर्ग पहुंचते ही गृहमंत्री शाह सबसे पहले पद्मश्री गायिका से मिलने उनके सेक्टर-एक स्थित आवास पर पहुंचे। वहां पर दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान माना जा रहा है कि उषा बारले को पाटन विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार बना सकती है। केंद्रीय मंत्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह,  सांसद विजय बघेल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Amit Shah In Chhattisgarh: शाह बोले- सोनिया-मनमोहन ने 12 लाख करोड़ का घोटाला किया, बघेल साहब वही यहां कर रहे
विज्ञापन




केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के 'महा जनसंपर्क अभियान' के तहत छत्तीसगढ़ के दुर्ग दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पद्मश्री पंडवानी गायिका उषा बारले से मुलाकात की। राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा है कि भाजपा उन्हें विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है। ऐसे में उन्हें अहिवारा या फिर पाटन से टिकट दिया जा सकता है। पाटन फिलहाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभा क्षेत्र है। बताया जा रहा है कि, पद्मश्री लेने के दौरान उनके बातचीत करने के तरीके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को प्रभावित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने किया था घर आने का वादा
उषा बारले ने बताया कि, जब वो पद्मश्री लेने दिल्ली गई थीं तो वहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ खाना खाया था। उसी दौरान उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारे घर आऊंगा। उन्होंने अपना वादा पूरा किया। उषा बारले ने कहा कि, राजनीति में आना है या नहीं, ये तो भविष्य बताएगा। फिलहाल उनकी राजनीति में जाने या चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है। कहा कि वे भाजपा में भी नहीं जा रही हैं। उन्हें किसी पार्टी से जोड़कर बदनाम न करें। आगे जो होगा वो देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed