फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   accused of theft climbed mobile tower in Durg

पुलिस के डर से शोले का वीरू बना युवक: नीचे उतारने में छूटे पसीने, खाली हाथ लौटे; चोरी के मामले में था संदेही

Thu, 18 Jul 2024 09:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 18 Jul 2024 09:19 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक चोरी का आरोपी पुलिस के डर से मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जिसके बाद युवक को नीचे उतारने में पुलिस के पसीने छूट गए थे।

विज्ञापन
accused of theft climbed mobile tower in Durg
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोरी के मामले में संदेही एक निगरानीशुदा बदमाश पुलिस से बचने के लिए 40 से 50 फिट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ा। पुलिस जब उतारने पहुंची तो कहा अगर पुलिस मेरे घर आई तो मैं नीचे नहीं उतरूंगा। 

विज्ञापन


पूरा मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र के बाबा दीप नगर का है। जहां गुरुवार दोपहर से युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़कर बैठ गया है। फिलहाल, वैशाली नगर थाना पुलिस चोरी के संदेही युवक को मोबाइल टावर से नीचे उतारने के प्रयास में जुटी हुई है। युवक के नीचे नहीं आने पर पुलिस ने एसडीआरएफ को टीम को सूचित किया गया। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर युवक को नीचे उतरने का प्रयास किया।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच डीएसपी हेम प्रकाश नायक ने बताया कि मोबाइल टावर पर चढ़ने वाला युवक राहुल बांसोड़ उर्फ दद्दू चोरी के एक मामले में संदेही है। पुलिस ने इसके दोस्त को चोरी के मामले में पुछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमार कार्रवाई के दौरान यह मौके से भागकर सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। युवक को नीचे उताने की कोशिश की जा रही है। वैशाली नगर थाना क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश बताया जा रहा है जो दोपहर क्राइम ब्रांच की टीम युवक को हिरासत में लेने उसके घर गई थी। लेकिन उस दौरान टावर में चढ़ा गया था। बड़ी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed