फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   A young man committed suicide by jumping into Shivnath river

Durg Suicide: शिवनाथ नदी में कूदा युवक, आत्महत्या से पहले दोस्तों संग मनाया जन्मदिन का जश्न; रेस्क्यू जारी

Thu, 07 Sep 2023 10:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 07 Sep 2023 10:42 PM IST
सार

Durg Suicide: शिवनाथ नदी में छलांग लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। जहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उससे पहले उमाकांत साहू ने दोस्तों के संग मिलकर जन्मदिन की पार्टी की थी। 

विज्ञापन
A young man committed suicide by jumping into Shivnath river
मृतक उमाकांत साहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Durg Suicide: शिवनाथ नदी में एक युवक ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानाकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई। गोताखोर की टीम युवक को तलाशी में जुटी हुई है। युवक के परिजन मौके भी पहुंचे। युवक का नाम उमाकांत साहू और बोरसी का निवासी है। युवक नेअपनी बुलेट बाइक को पुल के पास खड़ा कर नदी में कूद गया।

विज्ञापन

शिवनाथ नदी में बने पुराना पुल में कल रात एक युवक ने नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तो युवक की बुलेट शिवनाथ नदी के पुराना पुल के पास खड़ी थी। युवक ने अपना मोबाइल, पर्स, घंडी को गाड़ी के ऊपर छोड़कर नदी में छलांग लगा दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानाकारी के अनुसार, युवक उमाकांत साहू अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी मानने राजानंदगांव के अंजोरा के पास गया था। जहां से उमाकांत पहले निकल गया। शिवनाथ नदी के पुराने पुल के पास अपनी बाइक खड़ी कर दी। नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश करने नदी में रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के प्रभारी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम को रवाना किया गया। जहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

विज्ञापन

कल पिक अप वैन नदी में गिरी थी, 4 का शव हुए थे बरामद
बता दें कि मंगलवार की देर रात राजनांदगांव से दुर्ग की ओर आ रही एक बोलेरो पिकअप वैन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। एसडीआरएफ की टीम ने वाहन को बाहर निकला। वैन में सवार 4 लोगों के शव बरामद किए गए। जिसमें एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे थे। वहीं एक बच्ची की लापता है। जिसकी तलाश एसआरडीएफ नदी में कर रही है। एसडीआरएफ को टीम अब दो लोगों को तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed