फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   A huge fire broke out in the warehouse of a rice mill in Durg

Durg Fire News: राइसमिल गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां; लाखों के नुकसान की आशंका

Tue, 17 Sep 2024 10:37 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 17 Sep 2024 10:37 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बने एक राइसमिल के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही तीन से चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग लगने से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
A huge fire broke out in the warehouse of a rice mill in Durg
राइस मिल में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में स्थित नमन फूड प्रोसेस राइसमिल में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की सूचना राइसमिल के मालिक ने पुलिस और जिला अग्निशमन की दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की ती से चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। इस आग से राइसमिल मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


जिला अग्निशमन विभाग के कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम को रवाना किया गया। फायर ब्रिगेड कि टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने में जुट गई। जिला दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया था। जहां आग काफी बड़ी थी।
विज्ञापन


दमकल को टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा है। आग शॉर्ट सर्किट से लगाने की आशंका जताई जा रही है। इस आग से राइसमिल मालिक को लाखों का नुकसान  हुआ है। आग से राइसमिल में धान, बारदाने और भूसी जलकर खाक हो गए हैं। जेवरा सिरसा पुलिस इस पूरे मामले में जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed