{"_id":"66e90e8edea2002f1a02e038","slug":"a-huge-fire-broke-out-in-the-warehouse-of-a-rice-mill-in-durg-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg Fire News: राइसमिल गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां; लाखों के नुकसान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg Fire News: राइसमिल गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां; लाखों के नुकसान की आशंका
Tue, 17 Sep 2024 10:37 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 17 Sep 2024 10:37 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बने एक राइसमिल के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही तीन से चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग लगने से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
राइस मिल में आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में स्थित नमन फूड प्रोसेस राइसमिल में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की सूचना राइसमिल के मालिक ने पुलिस और जिला अग्निशमन की दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की ती से चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। इस आग से राइसमिल मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
जिला अग्निशमन विभाग के कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम को रवाना किया गया। फायर ब्रिगेड कि टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने में जुट गई। जिला दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया था। जहां आग काफी बड़ी थी।
विज्ञापन
दमकल को टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा है। आग शॉर्ट सर्किट से लगाने की आशंका जताई जा रही है। इस आग से राइसमिल मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। आग से राइसमिल में धान, बारदाने और भूसी जलकर खाक हो गए हैं। जेवरा सिरसा पुलिस इस पूरे मामले में जांच में जुट गई है।
विज्ञापन