फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   A half-burnt body of a youth was found in the old Bhilai police station area

Durg News: खेत में युवक की अधजली लाश मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 06 Apr 2025 11:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 06 Apr 2025 11:28 AM IST
सार

दुर्ग के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में खेत में एक युवक की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A half-burnt body of a youth was found in the old Bhilai police station area
Durg News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में खेत में एक युवक की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करके लाश को ठिकाने लगाने के लिए खेत में लगाया गया होगा।

विज्ञापन


पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के पथर्रा और जरवाय रोड के क्षेत्र में एक अधजली लाश देखने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर विवेचना में जुट गई है। पुलिस ने घाटनस्थल पर जांच के दौरान जानकारी लगी कि घटनास्थल पर चार पहिया वाहन के टायर का निशान मिले हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या दूसरी जगह की गई है और शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से खेत पर लगाकर उसे आग के हवाले कर दिया गया।  आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed