फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   21 kg gold was found when the packet was opened on suspicion of ganja

गांजे के शक में ली थी तलाशी: पैकेट खोले तो निकला 21 किलो सोना, 13 करोड़ बताई जा रही कीमत

Sun, 14 May 2023 10:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 14 May 2023 10:55 AM IST
सार

सात पैकेटों में भरकर इस सोने को कूरियर के माध्यम से दुर्ग बस स्टैंड से अन्य राज्यों में ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन
21 kg gold was found when the packet was opened on suspicion of ganja
Durg News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड से एक बस से 21 किलो 700 ग्राम सोना जब्त कर लिया, जिसकी कीमत 13 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सात पैकेटों में भरकर इस सोने को कूरियर के माध्यम से दुर्ग बस स्टैंड से अन्य राज्यों में ले जाया जा रहा था। सोने के दस्तावेज सही पाए जाने पर पुलिस द्वारा उसे छोड़ दिया गया। जिसके कारण पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर शहर में दिनभर चर्चा बनी रही।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इन पैकेटों में 13 करोड़ रुपयों का 21 किलो सोना सराफा व्यवसायियों के द्वारा भेजा जा रहा था। पुलिस ने इसके बाद सराफा व्यवसायियों को बुलाकर पूछताछ की। उनसे सोने से जुड़े दस्तावेज मांगे, जो सही निकले। जिसके बाद पुलिस ने सोने का नापतौल कराया गया। और उसके बाद जब्त किए गए सोने को व्यवसायियों के हवाले कर दिया गया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को लेकर शहर में दिन भर चर्चा चलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed