{"_id":"64606e648e566285f50ed5f7","slug":"21-kg-gold-was-found-when-the-packet-was-opened-on-suspicion-of-ganja-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजे के शक में ली थी तलाशी: पैकेट खोले तो निकला 21 किलो सोना, 13 करोड़ बताई जा रही कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजे के शक में ली थी तलाशी: पैकेट खोले तो निकला 21 किलो सोना, 13 करोड़ बताई जा रही कीमत
Sun, 14 May 2023 10:55 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 14 May 2023 10:55 AM IST
सार
सात पैकेटों में भरकर इस सोने को कूरियर के माध्यम से दुर्ग बस स्टैंड से अन्य राज्यों में ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
Durg News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड से एक बस से 21 किलो 700 ग्राम सोना जब्त कर लिया, जिसकी कीमत 13 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सात पैकेटों में भरकर इस सोने को कूरियर के माध्यम से दुर्ग बस स्टैंड से अन्य राज्यों में ले जाया जा रहा था। सोने के दस्तावेज सही पाए जाने पर पुलिस द्वारा उसे छोड़ दिया गया। जिसके कारण पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर शहर में दिनभर चर्चा बनी रही।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इन पैकेटों में 13 करोड़ रुपयों का 21 किलो सोना सराफा व्यवसायियों के द्वारा भेजा जा रहा था। पुलिस ने इसके बाद सराफा व्यवसायियों को बुलाकर पूछताछ की। उनसे सोने से जुड़े दस्तावेज मांगे, जो सही निकले। जिसके बाद पुलिस ने सोने का नापतौल कराया गया। और उसके बाद जब्त किए गए सोने को व्यवसायियों के हवाले कर दिया गया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को लेकर शहर में दिन भर चर्चा चलती रही।
विज्ञापन