फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Due to leakage water level of Bohla Dam is continuously decreasing in Balrampur

Balrampur: रिसाव के कारण बोहला बांध का जल स्तर लगातार हो रहा कम, अधिकारी नहीं दे रहे हैं ध्यान

Sat, 23 Dec 2023 04:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 23 Dec 2023 04:10 PM IST
सार

रामानुजगंज जलाशय नगर के लिए बहुत उपयोगी है लेकिन इसके बाद भी पानी का रिसाव जल संसाधन विभाग रोक नहीं पाया, जिसे लेकर पूरे नगरवासी चिंतित है।

विज्ञापन
Due to leakage water level of Bohla Dam is continuously decreasing in Balrampur
बोहला बांध का जल स्तर लगातार हो रहा कम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज नगर के जल स्तर को बनाए रखने वाला रामानुजगंज जलाशय(बोहला बांध) का लगातार जल स्तर गेट के लीकेज होने के कारण कम होता जा रहा है। जिस प्रकार से रामानुजगंज जलाशय से पानी निकल रहा है यदि इसी रफ्तार से पानी निकलता रहा और जल संसाधन विभाग के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया तो फरवरी मार्च आते आते रामानुजगंज जलाशय की स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाएगी ऐसे में नगर में भीषण जल संकट भी उत्पन्न हो जाएगा।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि 1980 के करीब रामानुजगंज जलाशय का निर्माण किया गया था जिसे सभी बोहला बांध के नाम से जानते है। 1980 के पूर्व नगर में भीषण जल संकट उत्पन्न हो जाता था वहीं जल स्तर भी गर्मी में काफी नीचे चला जाता था परंतु रामानुजगंज जलाशय के निर्माण के बाद यहां जब से पानी रुकना शुरू हुआ तब से नगर के जल स्तर में सुधार हुआ। लेकिन बीते दो दशकों से जल संसाधन विभाग के द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के कारण यह पानी का भरपूर जमाव नहीं हो पा रहा है। बीते तीन-चार वर्षों से तो ऐसी स्थित हो जा रही है कि यहां के जलाशय का पानी बहुत ही कम हो जा रहा है। अब यदि ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में जलाशय की सूखने की भी स्थिति निर्मित हो सकती है। समय रहते जल संसाधन विभाग को ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


जल संसाधन विभाग दो दशक से बंद नहीं कर पाया रिसाव  

रामानुजगंज जलाशय नगर के लिए बहुत ही उपयोगी है परंतु इसके बाद भी इसके पानी का रिसाव जल संसाधन विभाग रोक नहीं पाया जिसे लेकर पूरे नगरवासी चिंतित है कि यदि जिस प्रकार से पानी रिसाव हो रहा है फरवरी मार्च में जलाशय से में काफी कम पानी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed