फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Due to lack of basic facilities villagers boycotted voting in Balrampur Ramnujganj

Balrampur Ramnujganj: मूलभूत सुविधाओं के आभाव में गांव वालों ने किया मतदान का बहिष्कार, प्रशासन में खलबली

Fri, 05 Apr 2024 05:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 05 Apr 2024 05:42 PM IST
सार

जब प्रशासन को मिली तो आज एसडीएम अमित श्रीवास्तव, जनपद सीईओ रणवीर साय सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा एवं ग्रामीणों से बात कर जल्द दोनों समस्याओं से निजात दिलाने की बात कही।

विज्ञापन
Due to lack of basic facilities villagers boycotted voting in Balrampur Ramnujganj
प्रशासन ने दिया आश्वासन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामनुजगंज जिले के बलरामपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंदूर के आश्रित ग्राम जवराही के मतदाताओं ने दीवारों पर सड़क नहीं, बिजली नहीं तो वोट नहीं के नारे दीवारों पर लिखकर लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की बात कही। इसकी सूचना जब प्रशासन को मिली तो आज एसडीएम अमित श्रीवास्तव, जनपद सीईओ रणवीर साय सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा एवं ग्रामीणों से बात कर जल्द दोनों समस्याओं से निजात दिलाने की बात कही।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बलरामपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सिंदूर के आश्रित ग्राम जवराही में करीब 35 घर हैं, जहां 84 मतदाता हैं यहां पर कई दशकों से बिजली एवं सड़क की समस्या है जिसे लेकर कई बार ग्रामीणों के द्वारा प्रशासन से गुहार लगाई गई थी। परंतु अब तक यहां बिजली नहीं पहुंच पाई थी एवं सड़क नहीं बन पाया था। यहां के ग्रामीणों के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में बिजली नहीं एवं सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे दीवारों पर लिखकर मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।जिसकी सूचना जब प्रशासन को मिली तो आज एसडीएम अमित श्रीवास्तव, जनपद सीईओ रणवीर साय सहित प्रशासनिक अमला गांव में पहुंचा एवं ग्रामीणों से बातचीत कर समझाइए दी। 

विज्ञापन

 

इस संबंध में एसडीएम अमित श्रीवास्तव ने बताया कि रिजर्व फॉरेस्ट होने कारण सड़क यहां नहीं बन पाया था यहां पर सड़क जल्द बन सके इसके लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई तेजी से की जाएगी वहीं बिजली के लिए कलेक्टर एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों से बातचीत हुई है बिजली की भी समस्या यहां जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा। श्रीवास्तव ने कहा कि हम सबके आश्वासन से ग्रामीण संतुष्ट है। उन्होंने अपने बहिष्कार के फैसले को वापस लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed