फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   drunk husband killed his wife with ax in chhattisgarh janjgir-champa

Janjgir-Champa: शराब के नशे में कुल्हाड़ी से पत्नी के चेहरे पर किए तीन वार, फिर भाग निकला पति, तलाश जारी

Sat, 07 Jan 2023 08:32 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 07 Jan 2023 08:32 PM IST
सार

थाना प्रभारी रविंद्र अनंत ने बताया की संपत सारथी ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने कुल्हाड़ी से तीन बार वार किया है, जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई है। शव उसके घर के आंगन में पड़ा था। मौके से अरोपी पति फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
drunk husband killed his wife with ax in chhattisgarh janjgir-champa
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शनिवार को एक अधेड़ ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने कुल्हाड़ी से पत्नी के चेहरे पर दो से तीन वार किए और भाग निकला। बताया जा रहा है कि शराब पीने के विवाद में हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, जनकपुर वार्ड-1 निवासी संपत सारथी अपनी पत्नी सुरेखा सारथी (45) और 14 साल के बेटे व 16 साल की बेटी के साथ रहता था। पति-पत्नी दोनों झाड़ू, सूप आदि बेचने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। संपत उस समय शराब के नशे में था। आरोप है कि संपत ने कुल्हाड़ी से सुरेखा पर वार कर दिया। एक के बाद एक वार से सुरेखा की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन




पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि संपत सारथी शराब पीने का आदी है। वह रोजाना ही शराब पीकर आता और पत्नी व बच्चों से झगड़ा करता था। पत्नी से अक्सर मारपीट होती। इसकी शिकायत भी सुरेखा ने पुलिस में की थी। हालांकि दोनों को तब समझाकर पुलिस ने घर भेज दिया था। फिर कुछ दिन मामला ठीक रहता, लेकिन इसके बाद संपत फिर मारपीट करने लगता। इसी विवाद में हत्या का आरोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed