फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Drug trafficking was going on at Nonbirra Dam, police arrested four accused and seized drugs in Korba

Korba: नोनबिर्रा डेम में बैठकर चल रहा था नशे का खेल, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, नशीली दवाई जब्त

Tue, 28 Oct 2025 04:10 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अमन कोशले Updated Tue, 28 Oct 2025 04:10 PM IST
सार

कोरबा जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 998 नग नशीली टैबलेट का जखीरा बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Drug trafficking was going on at Nonbirra Dam, police arrested four accused and seized drugs in Korba
पुलिस के गिरफ्त में चार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 998 नग नशीली टैबलेट का जखीरा बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में करतला थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक नोनबिर्रा डेम के पास डेम जाने वाले कच्चे मार्ग पर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 12 BR 0660, हीरो ग्रे कलर) में बैठकर नशीली टैबलेट की बिक्री कर रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें साहिल उर्फ बॉबी (20 वर्ष), निवासी नोनबिर्रा, राजू चौहान (38 वर्ष), निवासी सिलयारीभांठा, इकबाल अली (38 वर्ष), निवासी ग्राम गिरारी, सिराज खान (22 वर्ष), निवासी नोनबिर्रा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से करीब 998 नशीली टैबलेट जब्त की हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से भी रहा हो सकता है। इस दिशा में पुलिस पुराने मामलों की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि यह गैंग लंबे समय से क्षेत्र में नशीली दवाओं की आपूर्ति कर रहा था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दवाएं कहां से आती थीं, कैसे और किन माध्यमों से सप्लाई की जाती थीं। इस कार्रवाई के बाद जिले में सक्रिय अन्य नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों के कारोबार पर सख्त निगरानी जारी रहेगी। वहीं संबंधित ड्रग विभाग से भी अपेक्षा की जा रही है कि वह इस मामले की दिशा में गंभीरता से जांच शुरू करें। इससे पहले भी कोरबा पुलिस कई नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed