Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Drug supply from Odisha to Raipur busted, 3 accused arrested with 3,000 narcotic pills

Raipur: ओडिशा से रायपुर तक नशे की सप्लाई का भंडाफोड़, तीन हजार नशीली गोलियों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Jan 2026 04:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 18 Jan 2026 04:59 PM IST
सार

रायपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत गंज थाना पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीली गोलियां जब्त की हैं।

विज्ञापन
Drug supply from Odisha to Raipur busted, 3 accused arrested with 3,000 narcotic pills
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत गंज थाना पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीली गोलियां जब्त की हैं। पुलिस को 16 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन युवक ओडिशा से नशीली गोलियां लाकर रायपुर में बेचने की फिराक में हैं और एक्सप्रेस-वे रोड पर मैन सराय भवन की ओर जाने वाले रास्ते के पास पंप हाउस के सामने ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों संदिग्धों को धर दबोचा।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से Nitrazepam Tablets (NITROSUN-10) की 300 स्ट्रिप्स, यानी कुल 3000 नशीली गोलियां बरामद की गईं। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त रेनॉल्ट क्विड कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण बघेल (23 वर्ष) निवासी न्यू शांति नगर, भावेश खटवानी (32 वर्ष) निवासी लोधी पारा गंज और राज दास (24 वर्ष) निवासी न्यू शांति नगर, सिविल लाइन के रूप में हुई है। पूछताछ में तीनों ने ओडिशा से नशीली गोलियां लाकर रायपुर शहर में सप्लाई करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में थाना गंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क, सप्लाई चैन और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।


रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन निश्चय के तहत नशे के सौदागरों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed