फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Driver died after Raigarh dumper overturned

Road Accident: खेत में काम करने के दौरान पलटा डंपर, हादसे में चालक की मौत

Thu, 03 Oct 2024 04:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Thu, 03 Oct 2024 04:35 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में खेत में डंपर पलटने से चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Driver died after Raigarh dumper overturned
डंपर पलटने से चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर खेत में डंपर पलटने से चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र से तकरीबन पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित पर ग्राम दमास में विद्युत प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। गुरुवार की दोपहर एक डंपर चालक बैजु कुल (35) अपने वाहन में यहां मिट्टी ढुलाई का काम कर रहा था। इस दौरान वाहन के अनियंत्रित होकर खेत में पलट जाने की घटना में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की मौत की खबर स्थानीय ग्रामीणों ने धरमजयगढ़ थाने में दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि चालक एमपी का रहने वाला था। बीते कुछ दिनों से धरमजयगढ़ क्षेत्र में ही अपने रिश्तेदार के यहां रहते हुए डंपर चलाने का काम करते आ रहा था। आज दोपहर हुई घटना में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed