फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   DRG Jawan died during encounter between naxals and DRG jawans in forests of Dantewada

छत्तीसगढ़: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक डीआरजी जवान शहीद

Tue, 08 Oct 2019 12:42 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 08 Oct 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
DRG Jawan died during encounter between naxals and DRG jawans in forests of Dantewada
फाइल फोटो

छत्तीसगढ़ में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और नक्सलियों के बीच दंतेवाड़ा में कतेकल्याण पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले जंगल में मुठभेड़ हुई जिसमें एक नक्सली का शव बरामद हुआ है। यह जानकारी एंटी नक्सल ऑपरेशन के डीआईजी पी सुंदरराज ने दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक डीआरजी जवान शहीद हो गया है। जिसका अभी पोस्टमार्टम किया जाना बाकी है।

विज्ञापन

 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक जवान को मुठभेड़ में हल्की चोटें आई हैं। वहीं एक जवान की अभियान से पहले दिल का दौरा आने से मौत हो गई। डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह नौ बजे मुठभेड़ शुरू हुई। उस समय सुरक्षा बलों की अलग-अलग टीमें नक्सल विरोधी अभियानों पर बाहर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर स्थित कतेकल्याण जंगल क्षेत्र में भारी मात्रा में नक्सली छुपे हुए हैं। जहां वह बहुत बड़ा हमला करने की योजना बना रहे हैं। 400 सुरक्षाबलों की अलग-अलग टीमें बनाकर उस क्षेत्र में भेजी गईं।


जब डीआरजी का स्कवॉयड जंगल के क्षेत्र में घेराबंदी कर रहा था उसी समय दोनों तरफ से गोलीबारी होनी शुरू हो गई। हालांकि नक्सली जल्द ही घने जंगलों में गायब हो गए। बाद में खोजबीन के दौरान घटनास्थल से एक नक्सली का शव मिला। उसके पास से देसी बंदूक और इंसांस और एसएलआर राइफल की एक-एक मैग्जीन बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed