{"_id":"5d9b108e70e7642f0f758118cf5fffec","slug":"dresses-and-sarees-went-pillaging-killing-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े और साड़ियां लूटने में चली गई 9 की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े और साड़ियां लूटने में चली गई 9 की जान
Updated Mon, 16 Dec 2013 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से गरम कपड़े और साड़ियां लूटने के चक्कर में नौ ग्रामीणों की जान चली गई।
विज्ञापन
इस हादसे में चार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मारे गए अधिकांश लोग बेहद ग़रीब थे और कई लोग सरकार की ओर से बनाए गए अटल आवास में रहते थे।
ज़िले के एसपी डॉक्टर आनंद छाबड़ा के अनुसार, “गरम कपड़े, साड़ियां और श्रृंगार के सामान से लदा हुआ एक ट्रक नागपुर से रवाना हुआ था। यह सामान रायपुर के एक व्यवसायी का था।”
रविवार की देर रात सामान से भरा यह ट्रक दुर्ग ज़िले के उरला के पास पलट गया। इस ट्रक में सवार ट्रक का ड्राइवर और कंडक्टर घायल हो गए।
सोमवार की सुबह जब आसपास के ग्रामीणों को ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने की ख़बर मिली तो ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।
फिर से पलटा ट्रक
डॉ.आनंद छाबड़ा, एसपी, दुर्ग के मुताबिक "गरम कपड़े, साड़ियां और श्रृंगार के सामान से लदा हुआ एक ट्रक नागपुर से रवाना हुआ था। यह सामान रायपुर के एक व्यवसायी का था।"
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 8 बजे तक भीड़ बढ़ती चली गई और इस बीच कुछ ग्रामीण दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से सामान निकालने लगे।
देखते ही देखते ग्रामीणों में सामान निकालने की होड़ मच गई। हर कोई अधिक से अधिक सामान ले जाना चाहता था।
इस बीच बेकाबू भीड़ के दबाव से ट्रक फिर से पलट गया। ट्रक के पलटने से सारा सामान लोगों पर गिर गया और दर्जन भर लोग सामान के नीचे दब गए।
मौके पर उपस्थित स्थानीय ग्रामीण मनोज देवांगन के अनुसार, “सामान के नीचे दबने के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह सामान के बीच दबे लोगों को निकाला गया और उन्हें दुर्ग ज़िला अस्पताल भेजा गया।”
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इस हादसे में देवेंद्र साहू, देवकरण, डोमन, हीरालाल, शंभूदयाल, अशोक साहू, शांतिबाई, दिलीप और चंदू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं दिलीप, नीरज, काजल और ईश्वर साहू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।