CG News: दिल्ली प्रवास के दौरान पीएम मोदी से मिले डॉ. रमन सिंह, छत्तीसगढ़ आने का दिए न्योता
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट किए। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया। साथ ही प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. रमन सिंह ने एक्स पर ट्वीट किया कि वे दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से आत्मीय भेंट कर उन्हें डोंगरगढ़ की मां बम्लेश्वरी जी का छायाचित्र भेंट किया।
इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष की जानकारी साझा कर उन्हें छत्तीसगढ़ आगमन का सादर आमंत्रण दिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रदेश से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
दिल्ली प्रवास के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें डोंगरगढ़ की मां बम्लेश्वरी जी का छायाचित्र भेंट किया।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष की जानकारी साझा कर उन्हें छत्तीसगढ़ आगमन का सादर आमंत्रण… pic.twitter.com/bZrHXuVIEb— Dr Raman Singh (@drramansingh) January 19, 2025