{"_id":"6a3c0a4f48a36a7b5e079688","slug":"dr-premasai-maharaj-met-chief-minister-vishnudeo-sai-in-raipur-cg-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: कुनकुरी में लगेगा पांच दिवसीय दिव्य दरबार, सीएम विष्णुदेव से प्रेमासाई ने की मुलाकात, हुई अहम चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: कुनकुरी में लगेगा पांच दिवसीय दिव्य दरबार, सीएम विष्णुदेव से प्रेमासाई ने की मुलाकात, हुई अहम चर्चा
Wed, 24 Jun 2026 10:20 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:20 PM IST
सार
Premasai Maharaj met CM Vishnudeo Sai: मां मातंगी दिव्यधाम के पीठाधीश्वर प्रेमासाई महाराज ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात की।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव से प्रेमासाई महाराज ने की मुलाकात
- फोटो : Amar ujala digital
विस्तार
Premasai Maharaj met CM Vishnudeo Sai: मां मातंगी दिव्यधाम के पीठाधीश्वर प्रेमासाई महाराज ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर गहन चर्चा हुई। महाराज ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जमकर प्रशंसा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विशेष रूप से धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम जैसे ऐतिहासिक एवं जनहितकारी निर्णयों की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक अस्मिता एवं धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन
वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. प्रेमासाईं महाराज की ओर से प्रदेश में धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ सेवा, सद्भाव, नैतिक चेतना तथा मानवीय मूल्यों के प्रसार हेतु किए जा रहे प्रेरणादायी कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए अनुकरणीय बताया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के साथ साझा किया अनुभव
प्रेमासाई महाराज ने अपने बस्तर प्रवास के अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि कभी नक्सलवाद की चुनौतियों से प्रभावित रहा बस्तर आज विकास, शांति, सुरक्षा और समृद्धि के नए युग की ओर अग्रसर है। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों और सुरक्षा बलों के सतत प्रयासों से क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित दिव्य दरबारों में उमड़ रही जनआस्था और बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता समाज में आध्यात्मिक चेतना एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रही है।
विभिन्न विषयों पर हुआ विचार-विमर्श
प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। महाराज ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास, सुशासन, सांस्कृतिक गौरव एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।
कुनकुरी में लगेगा पांच दिवसीय दिव्य दरबार
कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दो दिवसीय पदयात्रा एवं हिंदू जगाओ पदयात्रा भी निकाली जाएगी। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक गांव में देवगुड़ी की स्थापना के साथ-साथ प्रत्येक गांव से कम से कम 10 लोगों को इस पावन धाम से जोड़ने का संकल्प लिया गया है। इस पहल का उद्देश्य समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना, आदिवासी समाज को अपनी मूल परंपराओं और संस्कृति से जोड़ना तथा सांस्कृतिक जागरूकता का प्रसार करना है। यह अभियान सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण और जनजागरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।