फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dr. Khubchand Baghel death ananniversary tomorrow in raipur CG

छत्तीसगढ़ प्रथम स्वप्नदृष्टा खूबचंद की पुण्यतिथि कल: सीएम भूपेश ने किया नमन, रायपुर नगर निगम की विशेष तैयारी

Tue, 21 Feb 2023 07:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 21 Feb 2023 07:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें सादर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा है कि डॉ. खूबचंद बघेल ने अपना पूरा जीवन समाज और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। 

विज्ञापन
Dr. Khubchand Baghel death ananniversary tomorrow in raipur CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता और प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉक्टर खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि 22 फरवरी बुधवार को रायपुर में मनाई जाएगी। राजधानी के फूल चौक स्थित उनकी मूर्ति स्थल पर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने डॉ. खूबचंद बघेल को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें सादर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा है कि डॉ. खूबचंद बघेल ने अपना पूरा जीवन समाज और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने शिक्षा, सहकारिता के क्षेत्र सहित कई सामाजिक आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान खूबचंद जी ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय चेतना जागृत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
विज्ञापन

 

डॉ. खूबचंद बघेल का योगदान नहीं भुला सकते   

मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए किए गए संघर्ष में डॉ. खूबचंद बघेल का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उनके कृतित्व और व्यक्तित्व के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना शुरु की गई है, जिसके तहत 5 लाख रुपए तक निःशुल्क इलाज की व्यवस्था मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने उनकी स्मृति में कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के प्रभारी अधिकारी और अधीक्षण अभियन्ता हेमंत शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के लिए आवश्यक साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए पुष्प, पुष्पमाला, फूलों की पंखुड़ियां आदि अन्य सामान्य व्यवस्था सुनिश्चित करवाए गए हैं। नगर पालिक निगम रायपुर के सम्बंधित जोन क्रमांक 4 के जोन कमिश्नर महेन्द्र पाठक को निर्देशित किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed