फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   dongargarh sikh society president and his son died in road accident

Rajnandgaon Accident: सिख समाज अध्यक्ष और उनके बेटे की मौत, बहू गंभीर, पोती की शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे

Sun, 30 Oct 2022 11:24 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Oct 2022 11:24 AM IST
सार

पीटीएस के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हरभजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
dongargarh sikh society president and his son died in road accident
पेड़ से टकराने के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शनिवार को हुए सड़क हादसे में डोंगरगढ़ सिख समाज के अध्यक्ष हरभजन सिंह भाटिया (75) और उनके बेटे परमजीत सिंह भाटिया (45) की मौत हो गई। जबकि उनकी बहू गुरमीत सिंह भाटिया गंभीर रूप से घायल है। उसे रायपुर रेफर किया गया है। हरभजन सिंह अपनी पोती की शादी का कार्ड बांटने के लिए निकले थे। हादसा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-53 पर तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के चलते हुआ है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, डोंगरगढ़ निवासी हरभजन सिंह स्थानीय सिख समाज के अध्यक्ष थे और मेडिकल व्यवसाय करते थे। वह शनिवार दोपहर करीब एक बजे अपने बेटे परमजीत और बहू गुरमीत के साथ कार से निकले थे। अभी वे पीटीएस के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हरभजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन




हादसा होते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल परमजीत और उनकी पत्नी गुरमीत को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दोनों की हालत गंभीर देख रायपुर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान परमजीत ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हरभजन सिंह बेटे और बहू के साथ डोंगरगढ़ से राजनांदगांव शादी का कार्ड बांटने के लिए निकले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed