{"_id":"22c797129774d310c1f769e9f94af33b","slug":"doctors-refuse-to-admit-hiv-positive-pregnent-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"HIV पीड़ित थी इसलिए नहीं किया अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HIV पीड़ित थी इसलिए नहीं किया अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 20 Jan 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर संवेदनहीन भी हो सकते हैं इसकी एक मिसाल देखने को मिली छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जहां एक अस्पताल ने एक गर्भवती महिला को मात्र इसलिए एडमिट करने से इंकार कर दिया क्योंकि महिला एड्स से पीड़ित थी।
घटना मीडिया में आने के बाद हडकंप मच गया है और कोई भी इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।
खबर के मुताबिक जब महिला डिलीवरी के लिए सिम्स पहुंची तो वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे भगा दिया। वो रात भर अस्पताल के बाहर तड़पती रही और सुबह उसने एक बेटे को जन्म दिया।
गौरतलब है कि सरकार जननी सुरक्षा योजना पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, ऐसे में अगर किसी महिला के साथ ऐसा हुआ है तो इसके जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होनी चाहिए?
विज्ञापन
इस घटना का एक दुखद पहलू ये है कि पीड़ित महिला कुछ समय पहले रेप का भी शिकार हुई थी। इस रेप के कारण ही महिला गर्भवती हो गई थी। करीब साल भर से उसका HIV का इलाज भी चल रहा है।