{"_id":"64414bc2b4288eafb3023775","slug":"dna-test-will-be-done-of-the-skeleton-found-in-excavation-in-chhattisgarh-balod-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 साल पुरान हत्या का कबूलनामा: बालोद में खुदाई में मिला कंकाल, पर किसका; डीएनए टेस्ट होगा, फिर होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 साल पुरान हत्या का कबूलनामा: बालोद में खुदाई में मिला कंकाल, पर किसका; डीएनए टेस्ट होगा, फिर होगी जांच
Thu, 20 Apr 2023 07:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 Apr 2023 07:57 PM IST
सार
करकाभाट निवासी युवक ने गांव में यह खुलासा किया था कि 2003 में उसने अपने दोस्त की हत्या की थी। उसकी लाश को कहीं आधी रात को छुपा दिया। उसने रॉड से मारकर हत्या करने की बात कबूली थी।
विज्ञापन
खुदाई में मिला है कंकाल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद के ग्राम करकाभाट में बुधवार को खुदाई के दौरान मिले कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि नर कंकाल है या फिर किसी और का है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग दर्ज किया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच होगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर यह कंकाल उस व्यक्ति के निकला जिसकी निशानदेही और हत्या के मामले को लेकर खुदाई की गई है तो फिर आगे जांच की जाएगी। उस व्यक्ति ने खुद थाने में बयान दिया था कि 20 साल पहले उसने अपने दोस्त की हत्या करने के बाद शव को दफना दिया था।
विज्ञापन
जानिए क्या है मामला
साल 2021 में करकाभाट निवासी टीकम कोलियारा ने गांव में यह खुलासा किया था कि 2003 में उसने अपने दोस्त की हत्या की थी। उसकी लाश को कहीं आधी रात को छुपा दिया। उसने रॉड से मारकर हत्या करने की बात कबूली थी। उस समय एक दो जगह पर खुदाई भी की गई थी। हत्या का कारण बताया था कि उसका दोस्त उसकी प्रेमिका के ऊपर गलत नीयत रखता था। उस समय वे दोनों लगभग 17-18 साल के थे। जिस व्यक्ति की हत्या करने की बात उसने कही थी उसका नाम छबेश्वर गोयल था।
विज्ञापन
प्रेमिका से कर ली शादी
अपनी प्रेमिका को छेड़ने के आरोप में जिसकी हत्या टीकम ने की थी उसने बाद में शादी कर ली। उसके बच्चे भी हैं। मृतक के पिता जगदीश गोयल ने जब फिर से अर्जियां लगाई तो कलेक्टर के आदेश पर वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में यहां पर खुदाई की गई। मामले में कई तरह के खुलासे अभी हो सकते हैं। इसकी कहानी दृश्यम फिल्म के जैसी ही है। फिलहाल पुलिस का सारा ध्यान इसमें है कि मानव की ही निकले और इसका डीएनए मृतक व्यक्ति के परिवार से मेल खा जाए।
विज्ञापन