{"_id":"67cff9c794765f03750ed8c9","slug":"district-hospital-ambulance-misused-used-for-personal-work-of-the-superintendent-instead-of-patients-in-kondag-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kondagaon: जिला चिकित्सालय की एम्बुलेंस का दुरुपयोग, मरीजों की बजाय अधीक्षक के निजी कार्यों में इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kondagaon: जिला चिकित्सालय की एम्बुलेंस का दुरुपयोग, मरीजों की बजाय अधीक्षक के निजी कार्यों में इस्तेमाल
Tue, 11 Mar 2025 02:22 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:22 PM IST
सार
कोंडागांव जिला चिकित्सालय की एम्बुलेंस का गलत इस्तेमाल हो रहा है। मरीजों को लाने-ले जाने के बजाय इस एम्बुलेंस का उपयोग जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. सी.के. ठाकुर अपने निजी कार्यों के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन
एम्बुलेंस का दुरुपयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोंडागांव जिला चिकित्सालय की एम्बुलेंस का गलत इस्तेमाल हो रहा है। मरीजों को लाने-ले जाने के बजाय इस एम्बुलेंस का उपयोग जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. सी.के. ठाकुर अपने निजी कार्यों के लिए कर रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब वे समय-सीमा की बैठक में शामिल होने के लिए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे, वह भी एम्बुलेंस से।
विज्ञापन
यह तस्वीरें कोंडागांव जिला कलेक्ट्रेट की हैं, जहां जिला चिकित्सालय की एम्बुलेंस घंटों से खड़ी है। मरीजों की सेवा के लिए दी गई यह एम्बुलेंस यहां इसलिए खड़ी नहीं है क्योंकि कोई आपातकालीन स्थिति है, बल्कि इसलिए क्योंकि जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. सी.के. ठाकुर इसे अपनी सुविधा के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
आज सुबह जब जिला कलेक्ट्रेट में समय-सीमा की बैठक थी, तब अधीक्षक इस एम्बुलेंस से पहुंचे और इसे वहीं खड़ा कर बैठक में चले गए। घंटों तक यह एम्बुलेंस उनका इंतजार करती रही, जबकि जिले में मरीजों के लिए एम्बुलेंस की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन
हमें एम्बुलेंस की बहुत जरूरत होती है, लेकिन कई बार समय पर नहीं मिलती। अगर अधिकारी ही एम्बुलेंस का दुरुपयोग करेंगे तो आम जनता को कैसे सुविधा मिलेगी? तिलक पांडे, जिला सचिव, सीपीआई
जिला चिकित्सालय की एम्बुलेंस का इस तरह से उपयोग किया जाना साफ दर्शाता है कि प्रशासनिक अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।