फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   dispute between auto drivers and e rickshaw drivers and charging point vandalized in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: ऑटो चालक और ई-रिक्शा चालकों के बीच गहराया विवाद, चार्जिंग पॉइन्ट पर की तोड़फोड़

Mon, 18 Apr 2022 06:50 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 18 Apr 2022 06:50 AM IST
सार

जिन चार्जिंग पॉइन्ट पर तोड़फोड़ की गई है वहां रोज सैकड़ों लोग हर दिन अपनी ई रिक्शा चार्ज करते थे।

विज्ञापन
dispute between auto drivers and e rickshaw drivers and charging point vandalized in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आए दिन ऑटो चालक और ई-रिक्शा चालकों के बीच टकराव की खबरें आती रहती हैं। लेकिन शनिवार दोपहर 12 बजे को ई रिक्शा चार्जिंग पॉइन्ट पर तोड़फोड़ की खबर फैलने पर विवाद और बढ़ गया। इस कारण ई-रिक्शा चालकों ने सड़क पर प्रदर्शन किया और लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन


जिन चार्जिंग पॉइन्ट पर तोड़फोड़ की गई है वहां रोज सैकड़ों लोग हर दिन अपनी ई रिक्शा चार्ज करते थे। वहां पर तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही लोग इकठ्ठे होने लगे और चार्जिंग प्वाइंट में तोड़फोड़ करने की बात कहकर चक्काजाम कर दिया। वहीं ई-रिक्शा चालक ऑटो चालकों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


महिलाएं भी कर रही प्रदर्शन
चूंकि ई-रिक्शा चलाना आसान है, महिलाएं भी अपनी रोज रोटी के लिए बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चलाती हैं। इस कारण वहां बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं वहां उन्होंने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। वहीं महिलाओं ने आरोप लगाया कि ऑटो वाले पेट पर लात मार रहे हैं। पुलिस पहुंची और ऑटो चालकों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। एफआईआर अज्ञात पर हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामें ने किया चक्काजाम
सड़क पर चक्काजाम 12 बजे शुरू हुआ। चक्काजाम के दौरान रायपुर की ओर से एक हरी एंबुलेंस पहुंची तो चक्काजाम करने वाली महिलाओं ने खुद से आगे आकर उसे जगह दी। यह दौर डेढ़ घंटे चलता रहा। बस, ट्रक, कार वाले इसमें फंसे रहे। पुलिस वाले लगातार ई-रिक्शा चालकों को समझाते रहे। वे मानने को तैयार नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed