फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Disclosure on the death of the accused in the jewellery theft case Umesh Singh was suffering from serious illn

बलरामपुर: ज्वैलरी चोरी मामले के आरोपी की मौत पर खुलासा, गंभीर बीमारियों से पीड़ित था उमेश सिंह

Wed, 12 Nov 2025 02:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 12 Nov 2025 02:51 PM IST
सार

बलरामपुर में हाल ही में धनंजय ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी के मामले में बलरामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी मामले के एक अन्य आरोपी उमेश सिंह की मौत ने जिला मुख्यालय में तनाव की स्थिति पैदा कर दी थी।

विज्ञापन
Disclosure on the death of the accused in the jewellery theft case Umesh Singh was suffering from serious illn
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर में हाल ही में धनंजय ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी के मामले में बलरामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी मामले के एक अन्य आरोपी उमेश सिंह की मौत ने जिला मुख्यालय में तनाव की स्थिति पैदा कर दी थी। अब पुलिस एवं प्रशासन की ओर से उमेश सिंह की बीमारी और उसके इलाज से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आई है, जिससे स्पष्ट हुआ है कि मृतक लंबे समय से गंभीर बीमारियों से ग्रसित था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए उमेश सिंह को पुलिस थाना बलरामपुर ला रही थी, तभी रास्ते में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। पुलिस द्वारा तत्काल उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद शहर में आंशिक तनाव का माहौल बन गया था, जिसे देखते हुए प्रशासन ने तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लिया।
विज्ञापन


जांच के दौरान सामने आए दस्तावेजों के अनुसार, मृतक उमेश सिंह वर्ष 2022 से लेकर वर्ष 2025 तक कुल 34 बार अंबिकापुर और अन्य अस्पतालों में भर्ती होकर उपचार करवा चुका था। चिकित्सीय रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि उमेश सिंह को सिकल सेल एनीमिया सहित कई अन्य गंभीर बीमारियां थीं, जिनका इलाज वह नियमित रूप से करवाता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि मृतक की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उसकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई प्रतीत होती है। फिलहाल मामले की संपूर्ण जांच मेडिकल और मजिस्ट्रियल स्तर पर कराई जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की शंका या अफवाह की स्थिति न बने। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक जानकारी या अफवाह पर विश्वास न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed