{"_id":"635b609382253246f42bac3a","slug":"diesel-thieves-attacked-tripura-rifles-personnel-in-chhattisgarh-s-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: डीजल चोरों ने त्रिपुरा राइफल्स के जवानों पर किया हमला, पथराव कर भागे हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: डीजल चोरों ने त्रिपुरा राइफल्स के जवानों पर किया हमला, पथराव कर भागे हमलावर
Fri, 28 Oct 2022 10:25 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा (छत्तीसगढ़)
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:25 AM IST
सार
घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र के साइलो के पास की है। डीजल चोर बोलेरे गाड़ी से खदान पहुंचे थे। मामले की जानकारी पाकर त्रिपुरा राइफल्स के जवान भी वहां पहुंचे। जिस पर आरोपियों ने जवानों पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा की कोयला खदानों में डीजल चोरों और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष होता रहता है। इसी बीच एक बार फिर से त्रिपुरा राइफल्स और डीजल चोर गैंग आमने-सामने आ गए। डीजल चोरों ने त्रिपुरा राइफल्स के जवानों पर पथराव किया। जवानों ने भी फिर डीजल चोरों को मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र के साइलो के पास की है। डीजल चोर बोलेरे गाड़ी से खदान पहुंचे थे। मामले की जानकारी पाकर त्रिपुरा राइफल्स के जवान भी वहां पहुंचे। जिस पर आरोपियों ने जवानों पर पथराव शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी हमला किया। हमलावरों की गाड़ियों को तहस-नहस कर दिया। इस बीच आरोपी चकमा देकर मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन