{"_id":"6a3e7ff70d58ceab1f0ee8fd","slug":"three-youths-barged-into-a-house-over-a-trivial-matter-went-on-a-violent-rampage-and-were-arrested-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4437692-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: मामूली बात को लेकर एक घर में घुसे तीन युवक, मारपीट करते हुए जमकर मचाया उत्पात, हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: मामूली बात को लेकर एक घर में घुसे तीन युवक, मारपीट करते हुए जमकर मचाया उत्पात, हुए गिरफ्तार
Fri, 26 Jun 2026 08:11 PM IST
धमतरी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 08:11 PM IST
सार
धमतरी जिले में मामूली बात को लेकर तीन युवकों ने एक घर में घुस कर जम कर उत्पात मचाया है। युवकों ने परिवार के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर के सामनों के साथ तोड़फोड़ की है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : credit
विस्तार
धमतरी जिले में मामूली बात को लेकर तीन युवकों ने एक घर में घुस कर जम कर उत्पात मचाया है। युवकों ने परिवार के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर के सामनों के साथ तोड़फोड़ की है। वही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सेहराडाबरी के रहने वाली प्रीति साहू 34 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया की 23 जून की रात्रि उमेश साहू हमारे घर में वाहन मांगने आया था।
विज्ञापन
वाहन देने से मना करने पर आरोपी नाराज होकर वापस चला गया। जिसके कुछ देर बाद आरोपी देवेंद्र साहू, उमेश साहू उर्फ छोटू और प्रणेश मांडवी उर्फ प्रिंस घर में जबरन घुस गए व मेरे पति मनोज साहू और पुत्री नीलिमा साहू के साथ मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी दी।इसके साथ ही युवकों ने घर के दरवाजे, खिड़कियां, बिजली मीटर, गमले, कुर्सी एवं मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की।वही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी देवेंद्र साहू 22 वर्ष, उमेश साहू उर्फ छोटू 22 वर्ष और प्रणेश मांडवी उर्फ प्रिंस 18 वर्ष, सभी निवासी ग्राम सेहराडाबरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : credit