{"_id":"6a7499ca32d1146ad50496d6","slug":"intensive-inspection-of-school-buses-on-the-collectors-orders-a-fine-of-rs10000-imposed-on-two-buses-operating-without-permits-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4583307-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्ती, बिना परमिट दौड़ रही बसों पर कार्रवाई, 10 हजार रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्ती, बिना परमिट दौड़ रही बसों पर कार्रवाई, 10 हजार रुपये का जुर्माना
Thu, 06 Aug 2026 08:27 PM IST
धमतरी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 08:27 PM IST
सार
स्कूल बसों की जांच के दौरान परिवहन विभाग ने बिना वैध परमिट संचालित दो बसों पर कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
बिना परमिट दौड़ रही बसों पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धमतरी जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने स्कूल बसों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। परिवहन विभाग की कार्रवाई में बिना वैध परमिट संचालित दो स्कूल बसें पकड़ी गईं, जिन पर जुर्माना लगाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने स्कूल बसों की जांच तेज कर दी है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग ने शुक्रवार को विभिन्न स्कूलों की बसों का सघन निरीक्षण किया। जांच के दौरान दो स्कूल बसें बिना वैध परमिट के संचालित होती मिलीं, जिन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
निरीक्षण के दौरान परिवहन अधिकारियों ने बसों के परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, आवश्यक दस्तावेज, सुरक्षा उपकरण और अन्य वैधानिक मानकों की विस्तार से जांच की। अधिकारियों ने बस संचालकों को सभी नियमों का पालन करने और छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा जिला प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। यदि कोई वाहन बिना वैध परमिट या सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए संचालित पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने परिवहन विभाग को नियमित रूप से स्कूल वाहनों की जांच जारी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित हो सके और विद्यार्थियों को सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।