{"_id":"6487201243757b17e70bb926","slug":"chhattisgarh-bjp-in-charge-om-mathur-and-president-arun-sao-targeted-bhupesh-govt-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: BJP अध्यक्ष साव बोले- जाने का समय आया तो राम-राम कर रहे; माथुर ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: BJP अध्यक्ष साव बोले- जाने का समय आया तो राम-राम कर रहे; माथुर ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
Mon, 12 Jun 2023 07:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी/गरियाबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी/गरियाबंद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Jun 2023 07:09 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा के बड़े नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे है। वहीं मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी प्रदेशभर में महा जनसम्पर्क अभियान भी चला रही है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी लगातार संगठनात्मक बैठकें लेकर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
धमतरी में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को पदाधिकारियों ने पहनाई छत्तीसगढ़ी टोपी और दी भेंट।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में राजनीतिक दल फिर से जनता के बीच हैं। ऐसे में भाजपा जहां कांग्रेस पर निशाना साध रही है, वहीं केंद्र की मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां भी गिना रही है। प्रदेश में अलग-अलग जिलों में भाजपा का विधानसभावार सम्मेलन चल रहा है। इसी के तहत प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, अध्यक्ष अरुण साव व अन्य नेता धमतरी और गरियाबंद के राजिम पहुंचे। वहां माथुर ने जहां मोदी सरकार की योजनाओं को बताया, वहीं साव ने भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, जाने का समय आया तो राम-राम कर रहे हैं।
विज्ञापन
मोदी सरकार के नेतृत्व में बदल रही दुनिया की अवधारणा
धमतरी के पुरानी मंडी में हुए लाभार्थी सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में पूरे विश्व में देश का स्वाभिमान जगा है। आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। आजादी के बाद देश को गरीब और पिछड़े देशों में गिना जाता था, आज विश्व की अवधारणा बदली है। उन्होंने भूपेश बघेल सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यहां की सरकार ने आठ लाख गरीब परिवारों का आवास रोक दिया है। इस योजना का सारा पैसा सीधे हितग्राहियों के खाते में जाता है और ऐसे में उन्हें भ्रष्ट्राचार करने को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
सम्मेलन में धमतरी के प्रसिध्द धर्म समाज सेवी राजेश शर्मा ने अपने 1000 से अधिक साथियों के साथ भाजपा में प्रवेश किया। इसके अलावा कांग्रेस नेत्री ईश्वरी पटवा, कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर, रिटायर्ड प्राचार्य समेत नए मतदाता के तौर पर युवा भी भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
साव बोले- लोगों को ठग रही भूपेश सरकार
वहीं गरियाबंद के राजिम में भी ओम माथुर ने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाई। कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब और किसानों के लिए इतनी योजनाएं लागू की हैं कि सभी को गिना पाना मुश्किल है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार इतने अच्छा काम कर रहा है कि सभी लोग तारीफ कर रहे हैं। जबकि प्रदेश में बैठी कांग्रेस की भूपेश सरकार लोगों को ठगने और भ्रष्टाचार करने में मशगूल हैं। आगामी चुनाव में प्रदेश में भी भाजपा के सरकार बनाकर डबल इंजन की सरकार चलाएंगे, जिससे प्रदेश में विकास कार्य चहुमुखी हो।
छत्तीसगढ़ को बना दिया भ्रष्टाचार का गढ़
अरुण साव ने कहा कि, भूपेश सरकार का जाने का समय हो चुका है, इसलिए गांव-गांव में राम-राम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी को आपके आशीर्वाद की जरूरत है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को पूरा करने का समय है, जबकि भूपेश बघेल विपरीत काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना रहे हैं। भ्रष्टाचार और नशे का गढ़ बना रहे हैं। छत्तीसगढ़ को बचाने की जरूरत है, अपने आपको छत्तीसगढ़िया वादी बताते हैं लेकिन जब सांसद बनाने का समय आया तो बाहर के नेताओं को दिल्ली भेज दिया। धान खरीदी की व्यवस्था भी भाजपा सरकार की देन है।