फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Another stabbing incident occurred in the city, a young man was seriously injured.

Dhamtari: शहर में फिर हुई चाकूबाजी की वारदात, एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

Fri, 29 May 2026 05:53 PM IST
Dhamtari bureau धमतरी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 05:53 PM IST
सार

धमतरी शहर में फिर चाकूबाजी का मामला सामने आया है। मामले में एक युवक को अपना मोबाइल ही मांगना भारी पड़ गया।मोबाइल मांगने पर एक युवक ने उसके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन
Another stabbing incident occurred in the city, a young man was seriously injured.
घायल युवक (चाकूबाजी का मामला)

विस्तार

धमतरी शहर में फिर चाकूबाजी का मामला सामने आया है। मामले में एक युवक को अपना मोबाइल ही मांगना भारी पड़ गया।मोबाइल मांगने पर एक युवक ने उसके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जा उसका इलाज जारी है।मिली जानकारी के अनुसार गोकुलपुर वार्ड के सत्संग भवन पास निवासी आशुतोष राजपूत 24 वर्ष टेंट हाउस में काम करता है।

विज्ञापन


गुरुवार की रात उसके मोबाइल को कोई ले गया था। शक के आधार पर वह दो युवकों के पास पहुंचा और अपने मोबाइल मांगने लगा। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। इतने में ही दोनों युवकों ने आशुतोष पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे छाती में गंभीर चोट आई है। लहूलुहान स्थिति में आशुतोष को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है,जा उसका इलाज जारी है।वही सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंची और मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


बढ़ते हुए चाकूबाजी के मामले
धमतरी जिले में कुछ साल से लागतार चाकूबाजी के मामले सामने आए है।छोटे छोटे बातों को लेकर आज के युवा पीढ़ी एक दूसरे की जान लेने से भी संकोच नहीं करते है। चाकूबाजी के चलते कई लोगों की जान भी चुकी है और लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है।इन सभी की मुख्य वजह युवाओं में बढ़ते हुए नशे की लत।नशे के चलते ही कई चाकूबाजी की वारदात हुई है।वही धमतरी पुलिस भी बढ़ते नशा और चकबाजी के मामलों में अपनी पकड़ बनाने में पूरी तरीके से असफल सभीत हुई है। जानकारी के अनुसार हर 10-15 युवकों में से 2-3 युवकों के पास चाकू है,जो कभी भी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।देखना होगा कि कब धमतरी पुलिस इन मामलों पर कब कड़े कदम उठाती है या हाथ पर हाथ रखे बैठी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed