फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deshdekha becomes center adventure in Jashpur Jamboree 2025, 120 tourists experienced thrill of rock climbing

CG: जशपुर जम्बुरी 2025 में देशदेखा बना रोमांच का केंद्र, 120 पर्यटकों ने लिया रॉक क्लाइंबिंग का रोमांचक अनुभव

Fri, 07 Nov 2025 03:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 07 Nov 2025 03:59 PM IST
सार

जिले के चर्चित पर्यटन स्थल देशदेखा में शुक्रवार को आयोजित रॉक क्लाइंबिंग गतिविधि में करीब 120 पर्यटकों ने हिस्सा लिया और साहसिक खेल का रोमांचक अनुभव लिया।

विज्ञापन
Deshdekha becomes center adventure in Jashpur Jamboree 2025, 120 tourists experienced thrill of rock climbing
जशपुर जम्बुरी 2025 में देशदेखा बना रोमांच का केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध जशपुर जिले में जारी जशपुर जम्बुरी 2025 में रोमांच का रंग चढ़ गया है। जिले के चर्चित पर्यटन स्थल देशदेखा में शुक्रवार को आयोजित रॉक क्लाइंबिंग गतिविधि में करीब 120 पर्यटकों ने हिस्सा लिया और साहसिक खेल का रोमांचक अनुभव लिया।
विज्ञापन


रॉक क्लाइंबिंग गतिविधि पूरी तरह प्रशिक्षित विशेषज्ञों की निगरानी में और सुरक्षा मानकों के अनुरूप कराई गई। प्रतिभागियों ने प्राकृतिक चट्टानों पर चढ़ाई करते हुए न केवल अपनी शारीरिक क्षमता और संतुलन की परीक्षा दी, बल्कि प्रकृति की गोद में सुकून और उत्साह से भरे पल भी बिताए।
विज्ञापन


देशदेखा की ऊँची चट्टानें, हरियाली से घिरी घाटियाँ और ठंडी हवाएँ इस साहसिक खेल के लिए आदर्श वातावरण बनीं। प्रतिभागियों ने कहा कि यह अनुभव न केवल चुनौतीपूर्ण था, बल्कि मानसिक दृढ़ता और आत्मविश्वास को भी बढ़ाने वाला रहा। रॉक क्लाइंबिंग के अलावा जशपुर जम्बुरी 2025 के तहत ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और नेचर ट्रेल जैसी कई अन्य गतिविधियाँ भी आयोजित की जा रही हैं। जिला प्रशासन का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से इको-टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म को नई दिशा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, जशपुर की भौगोलिक बनावट और प्राकृतिक संसाधन इसे साहसिक पर्यटन के लिए आदर्श गंतव्य बनाते हैं। जम्बुरी के आयोजन से न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, बल्कि राज्य के पर्यटन मानचित्र पर जशपुर की पहचान भी और मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed