{"_id":"65edac51dff09160f70dc1a2","slug":"deputy-cm-vijay-sharma-visits-bijapur-an-met-families-of-those-killed-in-naxalite-attack-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: एक दिवसीय दौरे पर बीजापुर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, नक्सली हमले में मृतकों के परिजनों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: एक दिवसीय दौरे पर बीजापुर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, नक्सली हमले में मृतकों के परिजनों से की मुलाकात
Sun, 10 Mar 2024 06:19 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 10 Mar 2024 06:19 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रविवार को बीजापुर पहुंचे। डिप्टी सीएम ने नक्सली हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अर्पित की श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा अपने एक दिवसीय प्रवास पर रविवार को बीजापुर पहुंचे। यहां वे नक्सली हमले में मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव प्रभारी मंत्री केदार कश्यप व पवन साय भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से पहले जांगला पहुंचकर मृतक कैलाश नाग के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त कर इस दुख के घड़ी में ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए। इसके बाद बीजापुर स्थित स्वर्गीय तिरुपति कटला के घर पहुंचकर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। परिजनों ने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
इसी महीने में एक सप्ताह के भीतर दो लोगों की नक्सलियों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इसमें एक मार्च को शादी समारोह में शामिल होने गए तिरुपति कटला की तोयनार में हत्या कर दी गई और छह मार्च को कैलाश नाग की हत्या कर तालाब निर्माण में लगे उनके जेसीबी वाहन को आग लगा दी गई। गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा कर बस्तर के विकास में नक्सल विचार धारा को सबसे बड़ी बाधक बताया।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी, कलेक्टर अनुराग पांडेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत हेमंत नरेश नंदनवार सहित अन्य जनप्रतिनिधी एवं जिला तथा पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी जिले के मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।