फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Deputy Chief Minister Arun Sav said - 3 MLAs sitting together on the stage is history

सरहडगढ़ महोत्सव: उप-मुख्यमंत्री अरुण साव बोले- मंच पर एक साथ तीन विधायकों का बैठना इतिहास, यहां मेहनती लोग हैं

Wed, 14 Feb 2024 06:22 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 14 Feb 2024 06:22 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम सोरर में कलार समाज ने सरहडगढ़ महोत्सव का आयोजन किया। उप मुख्यनमंत्री ने कहा, सरकार गांव गरीब किसान के लिए कर रही है, ये इतिहास है कि समाज के मंच पर आज 3 विधायक एक साथ बैठे हुए हैं।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Arun Sav said - 3 MLAs sitting together on the stage is history
मंच पर बैठे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम सोरर में कलार समाज ने सरहडगढ़ महोत्सव का आयोजन किया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए। आयोजन के बीच में ही समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले लोगों का सम्मानित किया गया। उप मुख्यनमंत्री ने कहा, सरकार गांव गरीब किसान के लिए कर रही है, ये इतिहास है कि समाज के मंच पर आज तीन विधायक एक साथ बैठे हुए हैं।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बसंत पंचमी का यह पावन पर्व है और छत्तीसगढ़ के लिए यह ऐतिहासिक और गौरवशाली होने वाला है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब तीन विधायक हैं और तीनों एक मंच में हैं। ये समाज का गौरव प्रतिष्ठा और एकजुटता का परिणाम है। समाज धीरे धीरे सभी क्षेत्रों को ओर अग्रसर है। आगे और भी बहुत कुछ करना है। समाज के बच्चे शिक्षित आत्मनिर्भर स्वावलंबी बने, इसके लिए काम करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


ये छत्तीसगढ़ ऐसा प्रदेश है, जहां मेहनती लोग रहते हैं। भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई  ने सपना देखा और आज राज्य की सरकार सभी समाज को आगे लेकर चल रही है। हम सभी को संकल्प लेने की आवश्यकता है कि छत्तीसगढ़ को प्रदेश का अव्वल राज्य बनाना है। कहा, महतारी वंदन योजना की शुरुआत करके महिलाओं को आगे बढ़ाने की परंपरा शुरू हुई है। जब मातृ शक्ति आगे बढ़ेगी तब देश आगे बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवारने का काम करेंगे 

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यहां पर छत्तीसगढ़ में कल्चुरी साम्राज्य का एक स्वर्णिम काल रहा है। पंच पीठ के दर्शन में सिन्हा समाज के तीर्थ को संवारने का काम किया है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने समाज को तवज्जो दिया है। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को संवारने का काम करेंगे और अगर मिलकर काम करेंगे तो चीज़ें बेहद आसान हो जाएंगी। परंपरा को साथ लेकर चलना है। छत्तीसगढ़ महतारी को आगे लेकर जाना है। दावा करते हुए कहा कि किसान का मान सम्मान करने का काम इसी सरकार ने किया है।


पर्यटन स्थल का मिले दर्जा

स्थानीय विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि जहां ये आयोजन हो रहा है, वो माता बहादुर कलारिन की कर्मस्थली है।  इस जगह को पर्यटन स्थल का दर्जा मिले इसके लिए हम प्रयासरत हैं। कहा, जब हम एक मंच पर आते हैं और समाज के विषय पर चर्चा करते हैं, ऐसे आयोजनों से समाज की आने वाली पीढ़ी को समाज से जुड़ने का अवसर मिलता है। समाज की रीति नीति को समझने का अवसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed