फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Department freed 100 acres of forest land from encroachment appealed to people not to encroach in Balrampur Ra

Balrampur Ramnujganj: 100 एकड़ वन भूमि को विभाग ने कराया अतिक्रमण मुक्त, अतिक्रमण न करने की लोगों से अपील

Mon, 09 Jun 2025 04:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 09 Jun 2025 04:45 PM IST
सार

अन्य प्रकरण में ग्राम सेमरवा के सुदामा पिता केश्वर प्रसाद यादव, राजमोहन पिता लक्ष्मण पण्डो, ईश्वर पिता राजमोहन पण्डो, बलराम पिता राजदेव पण्डो को बेदखली कार्यवाही हेतु नोटिस जारी किया गया।

विज्ञापन
Department freed 100 acres of forest land from encroachment appealed to people not to encroach in Balrampur Ra
100 एकड़ वन भूमि अतिक्रमण मुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामनुजगंज वन मण्डलाधिकारी द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 80 (A) के तहत् जारी बेदखली आदेश के परिपालन में सुधु पिता डबल ग्राम-सेमरवा, राजकुमार पिता लल्लु ग्राम-सेमरवा, गुठल आ. लक्षन ग्राम-सेमरवा, शनिचर आ. बालमुकुन्द ग्राम-सेमरवा, रामऔतार आ. पाडु ग्राम-सेमरवा, नान्हु आ. पाड्डु ग्राम-सेमरवा, बुधन आ. चितामन ग्राम सेमरवा एवं 01 अन्य निर्माणाधीन मकान गुलाबचन्द पण्डो ग्राम-सेमरवा को वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक पी 923 में रकबा 100 एकड़ वनक्षेत्र से बेदखल किया गया।

विज्ञापन


अन्य प्रकरण में ग्राम सेमरवा के सुदामा पिता केश्वर प्रसाद यादव, राजमोहन पिता लक्ष्मण पण्डो, ईश्वर पिता राजमोहन पण्डो, बलराम पिता राजदेव पण्डो को बेदखली कार्यवाही हेतु नोटिस जारी किया गया। कार्रवाई के दौरान उप वन मण्डलाधिकारी बलरामपुर, प्रशिक्षु ए.सी.एफ. वन परिक्षेत्र-धमनी, वन परिक्षेत्राधिकारी वाड्रफनगर, वन परिक्षेत्राधिकारी-धमनी, थाना प्रभारी थाना-सनावल एवं उनके पुलिस बल, तहसीलदार रामचन्द्रपुर एवं राजस्व अमला के साथ-साथ कार्यवाही में वन विभाग के सैकड़ों कर्मचारी एवं ग्राम-कुशफर सरपंच एवं पंचगणों की उपस्थिति में 100 एकड़ वनभूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।
विज्ञापन


वन मण्डलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी द्वारा अतिक्रामकों के विरूद्ध वन कर्मियों को कड़े कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। कई अन्य स्थानों पर आगे भी बेदखली की कार्यवाही अनवरत् जारी रहेगी। ग्रामीण जनताओं से अपील की जाती है, कि वन भूमि में अतिक्रमण का प्रयास न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed