{"_id":"6a465168478f63650f01e325","slug":"demarcation-dispute-escalates-heated-exchange-with-naib-tehsildar-aggrieved-party-levels-allegations-in-manen-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनेन्द्रगढ़: सीमांकन विवाद ने पकड़ा तूल, नायब तहसीलदार के साथ तीखी नोकझोक, पीड़ित ने लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनेन्द्रगढ़: सीमांकन विवाद ने पकड़ा तूल, नायब तहसीलदार के साथ तीखी नोकझोक, पीड़ित ने लगाया ये आरोप
Thu, 02 Jul 2026 05:40 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 02 Jul 2026 05:40 PM IST
सार
मनेन्द्रगढ़ में सीमांकन विवाद ने तूल पकड़ लिया है। नायब तहसीलदार के साथ तीखी नोकझोंक हुई, पीड़ित व्यक्ति ने नायब तहसीलदार पर धौंस दिखाने और बिना किसी ठोस कारण के चौकी ले जाकर घंटों बैठाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सीमांकन विवाद ने पकड़ा तूल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मनेन्द्रगढ़ में सीमांकन विवाद ने तूल पकड़ लिया है। नायब तहसीलदार के साथ तीखी नोकझोंक हुई, पीड़ित व्यक्ति ने नायब तहसीलदार पर धौंस दिखाने और बिना किसी ठोस कारण के चौकी ले जाकर घंटों बैठाने का आरोप लगाया। नागपुर चौकी क्षेत्र में जमीन के सीमांकन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब प्रशासनिक और राजनीतिक क्षेत्र में बना चर्चा का विषय।
विज्ञापन
नागपुर क्षेत्र में एक जमीन के सीमांकन की कार्रवाई चल रही थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर नायब तहसीलदार समीर शर्मा और शरद जायसवाल के बीच विवाद हो गया। स्थिति को बिगड़ता देख नायब तहसीलदार ने पुलिस को मौके पर बुलाया। तहसीलदार से विवाद करने वाला व्यक्ति स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बताया जा रहा है रिश्तेदार। सोशल मीडिया में जमकर वीडियो हो रहा है वायरल।
विज्ञापन