{"_id":"6a46520e5adc67ddf002fc6c","slug":"delay-in-reporting-a-road-accident-proved-costly-dial-112-constable-suspended-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: सड़क हादसे की सूचना पर देरी पड़ी भारी, डायल-112 का आरक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: सड़क हादसे की सूचना पर देरी पड़ी भारी, डायल-112 का आरक्षक निलंबित
Thu, 02 Jul 2026 05:27 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 02 Jul 2026 05:27 PM IST
सार
रायपुर में सड़क दुर्घटना की सूचना पर समय पर नहीं पहुंचने और मौके पर अनुचित व्यवहार करने के आरोप में डायल-112 में तैनात एक आरक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर में सड़क दुर्घटना की सूचना पर समय पर नहीं पहुंचने और मौके पर अनुचित व्यवहार करने के आरोप में डायल-112 में तैनात एक आरक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 जून 2026 की रात करीब 11 बजे सिटी सेंटर मॉल के सामने सर्विस रोड पर कार और बाइक की टक्कर होने की सूचना डायल-112 को दी गई थी। आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद ड्यूटी पर तैनात आरक्षक संदीप शर्मा घटनास्थल पर निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचे। इतना ही नहीं, मौके पर उनका आचरण भी शिकायत के दायरे में आया। प्रकरण की समीक्षा के बाद पुलिस उपायुक्त उमेश प्रसाद गुप्ता ने आरक्षक के खिलाफ तत्काल निलंबन का आदेश जारी किया। निलंबन के साथ उन्हें रक्षित केंद्र, रायपुर संबद्ध किया गया है।