फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Death of tennis coach who reached Raipur from Delhi: suffered a heart attack; Had come train players

दिल्ली से रायपुर पहुंचे टेनिस कोच की मौत: पड़ा दिल का दौरा; खिलाडियों को ट्रेनिंग देने आया था राजधानी

Sun, 31 Mar 2024 12:02 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 31 Mar 2024 12:02 PM IST
सार

दिल्ली से रायपुर आये टेनिस कोच को दिल का दौरा पड़ने पर मौत हो गई। राजधानी के जोरा स्थित न्यू इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम में खिलाडियों को ट्रेनिंग देते समय टेनिस कोच शरद कुमार राजपूत को दिल का दौरा आया।

विज्ञापन
Death of tennis coach who reached Raipur from Delhi: suffered a heart attack; Had come train players
दिल्ली से रायपुर पहुंचे टेनिस कोच की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से रायपुर आये टेनिस कोच को दिल का दौरा पड़ने पर मौत हो गई। राजधानी के जोरा स्थित न्यू इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम में खिलाडियों को ट्रेनिंग देते समय टेनिस कोच शरद कुमार राजपूत को दिल का दौरा आया। इस दौरान टेनिस कोर्ट में ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 29 मार्च की शाम लगभग साढ़े पांच बजे उनकी मौत हुई है। 
विज्ञापन


मृतक दिल्ली से एशियन अंडर 14 टेनिस प्रतियोगिता में शामिल होने रायपुर पहुंचे हुए थे। वे जब खिलाडियों को ट्रेनिंग दे रहे तब अचानक जमीन पर गिरे गए। इस दौरान उसे सीपीआर देने की कोशिश की गई। साथ ही मौके पर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जान नहीं बची। वहीं मौजूद खिलाड़ी घटना को देखकर दंग रह गए। 
विज्ञापन


टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देते समय वे अचानक जमीन पर गिर पड़े। तुरंत सीपीआर देने की कोशिश की गई। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बची। उन्होंने बताया कि शरद राजपूत छतरपुर साउथ दिल्ली के रहने वाले थे। वे दिल्ली के जाने-माने टेनिस परिवार के सदस्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट कोर्डिनेटर रूपेंद्र चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से आए उनके परिजनों को सौंपा गया है। परिजन शव को लेकर वायुमार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आइटीएफ जूनियर के पुरस्कार वितरण से पहले छत्तीसगढ़ टेनिस के पदाधिकारियों की उपस्थिति में खिलाड़ियों ने उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed