{"_id":"66460e9dc90fbb92ee09d2e7","slug":"death-of-prisoner-in-korba-medical-college-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कोरबा मेडिकल कॉलेज में बंदी की मौत, लंबे समय से था बीमार; धोखाधड़ी के मामले में गया था जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कोरबा मेडिकल कॉलेज में बंदी की मौत, लंबे समय से था बीमार; धोखाधड़ी के मामले में गया था जेल
Thu, 16 May 2024 07:18 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 16 May 2024 07:18 PM IST
सार
कोरबा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक बंदी की मौत हो गई। वह मूलरूप से कोलकाता का रहने वाला था। धोखाधड़ी के मामले में वह जगदलपुर जेल में बंद था, जिसे चार दिन पहले ही कोरबा शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
बंदी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में अबीर कुंडू की मौत हो गई। धोखाधड़ी के मामले में वह जगदलपुर जेल में बंद था, जिसे चार दिन पहले ही कोरबा शिफ्ट किया गया था। मूलतः कोलकाता निवासी विचारधीन बंदी कुंडू की तबीयत बिगड़ने पर उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
मृतक अबीर कुंडू की उम्र लगभग 57 साल बताई जा रही है। मृतक चिट फंड कंपनी का डायरेक्टर था। उस पर ठगी के कई आरोप लगे थे और जगदलपुर में इसका मामला चल रहा था, जहां मामला खत्म होने के बाद कोरबा जिला जेल भेजा गया। बालको थाने में 2015 में भी इसके खिलाफ मामला दर्ज था, जिसे लेकर जिला जेल कोरबा लाया गया था।
विज्ञापन
अबीर कुंडू काफी लंबे समय से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। कोरबा में लाने के बाद भी उसका इलाज जारी था। बताया जा रहा है कि बीपी व हार्ट का इलाज चल रहा था। गुरुवार की शाम 5:00 बजे लगभग अचानक तबीयत बिगड़ी। इसके बाद चल प्रबंधन के द्वारा तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कोरबा जिला जेल के जेलर विद्यानंद ने बताया कि अबीर कुंडू जगदलपुर जेल में बंद था, जिसे कोरबा शिफ्ट किया गया था। उसका इलाज चल रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।