{"_id":"63e50043fe99f3ffe1086655","slug":"death-of-an-undertrial-prisoner-in-jail-on-charges-of-murder-in-sakti-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत: बेटी के प्रेमी को मारकर दफना दिया था; परिजन बोले- पिटाई से हुई मौत, जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत: बेटी के प्रेमी को मारकर दफना दिया था; परिजन बोले- पिटाई से हुई मौत, जांच हो
Thu, 09 Feb 2023 07:46 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 09 Feb 2023 07:46 PM IST
सार
नायब तहसीलदार शिवकुमार डनसेना ने बताया की मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की मारपीट की चोट के निशान नहीं मिले हैं। बंदी की मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
कैदी की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सक्ती स्थित उपजेल में बंद विचाराधीन कैदी अजय देवांगन (42) की बुधवार रात मौत हो गई। वह दो साल से हत्या के आरोप में बंद था। रात करीब 10 बजे उसकी तबीयत खराब होने के बाद जेल प्रबंधन की ओर से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। वहीं परिजनों ने पिटाई से मौत का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
सक्ती उपजेल प्रभारी ने बताया की अजय देवांगन बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने बैरक में ही था। वहां टीवी पर कार्यक्रम देखने के दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। सूचना मिलने पर उसे सिपाही अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वह हत्या के आरोप में दो साल से जेल में बंद था। उसके केस की सुनवाई चल रही थी। बैरक में उसके अलावा दो अन्य कैदी भी थे। मौत कैसे हुई अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
पावर प्लांट की राखड़ में 15 फीट नीचे दफनाया था
आरोपी अजय देवांगन अपनी बेटी के प्रेमी ठाकेंद्र देवांगन (20) की हत्या मामले में जेल में बंद था। आरोप है कि उसने मालखरौदा क्षेत्र के अड़भार में प्रेमी युवक को बेटी के मोबाइल से चैट कर देर रात मिलने के लिए बुलाया। जब युवक अप्रैल 2021 में मिलने पहुंचा तो आरोपी ने उसे बेटी से दूर रहने की सलाह दी। जब युवक नहीं माना तो आरोप है कि अजय ने ठाकेंद्र की वहीं हत्या कर दी और शव को पावर प्लांट के राखड़ में 15 फीट नीचे जेसीबी से खोदकर दफना दिया। पुलिस को वारदात के 39 दिन बाद शव मिला था।
विज्ञापन